Karan Johar breaks silence on Kabhi Khushi Kabhie Gham sequel rumours Know What He Said About Shah Rukh Khan Film 'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल की अफवाहों पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'हर फिल्म में खामियां होती हैं...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल की अफवाहों पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'हर फिल्म में खामियां होती हैं...'

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' बॉलीवुड के फेमस फैमिली ड्रामा में से एक बनी हुई है। करण जौहर ने बताया कि इस फिल्म की लोकप्रियता की वजह वह पुरानी यादें हैं, जो यह आज भी हर पीढ़ी के लोगों के मन को ताजा कर देती है।

Sat, 21 March 2026 02:44 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल की अफवाहों पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'हर फिल्म में खामियां होती हैं...'

फिल्ममेकर करण जौहर की साल 2001 की रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' दर्शकों की ऑल टाइम फेवरेट मूवीज की लिस्ट में शामिल है। मल्टी स्टारर इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान जैसे कलाकर लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है। ऐसे में अब पिछले कुछ वक्त से 'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल को लेकर चल रही हैं। इन अटकलों पर बात करते हुए करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल पर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

'K3G 2' बनाने पर बोले करण जौहर

करण जौहर ने 'द राइट एंगल' के लिए 'ऑन कॉल विद सोनल कालरा' में बात करते हुए, 'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल का सच बताया है। उन्होंने कहा कि 'K3G 2' बनाने का या अपने ड्रीम पीरियड ड्रामा 'तख्त' पर दोबारा काम करने का उनका कोई प्लान नहीं है। करण के इस जवाब ने यकीनन उनके कई फैंस का दिल तोड़ दिया होगा। क्योंकि, सीक्वल के इस दौर में हर कोई 'कभी खुशी कभी गम' की अगली कड़ी का इंतजार कर रहा है। बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' बॉलीवुड के फेमस फैमिली ड्रामा में से एक बनी हुई है, जिसमें शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। करण जौहर ने बताया कि इस फिल्म की लोकप्रियता की वजह वह पुरानी यादें हैं, जो यह आज भी हर पीढ़ी के लोगों के मन को ताजा कर देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका-विजय से रूठी नन्हीं फैन, मनाने के लिए कपल ने बेले पापड़, वीडियो वायरल

'हर फिल्म में कुछ कमियां होती हैं…'

यह मानते हुए कि K3G में भी कुछ कमियां थीं, करण ने जोर देकर कहा, 'फिल्म की जो इमोशनल विरासत है, उसे वह बिल्कुल भी छेड़ना नहीं चाहेंगे। इसलिए मुझे खुशी है कि मेरे पास यह प्लेटफॉर्म है, और मुझे खुशी है कि मैं आपसे बात करके यह साफ कर पा रहा हूं कि न तो कोई K3G2 बन रही है, और न ही 'तख्त' से जुड़ी कोई दूसरी फिल्म बनाई जा रही है। मैं कभी भी K3G 2 नहीं बनाऊंगा। ऐसा इसलिए नहीं कि K3G अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म थी, बिल्कुल भी नहीं। हर फिल्म में कुछ कमियां होती हैं, लेकिन K3G में जो चीज भरपूर मात्रा में है, वह है पुरानी यादें। कई पीढ़ियां इस फिल्म को देखते हुए बड़ी हुई हैं। उन्हें इसमें क्या पसंद आया, क्या नहीं, किस बात पर वे रोए। वे आज भी इस फिल्म से उतना ही प्यार करते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' के हाथ लगी बड़ी फिल्म, ऋषभ शेट्टी को देंगे टक्कर!

मुझे खुद पर गर्व है

करण जौहर ने आगे कहा, 'मैं इस यूनिवर्स का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे एक ऐसी फिल्म बनाने का मौका मिला जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है और मुझे इस पर बहुत गर्व और खुशी है। लेकिन मैं उन पुरानी यादों या इस फिल्म को मिले प्यार के साथ कभी भी छेड़छाड़ नहीं करूंगा। क्योंकि जब आप K3G 2 जैसी कोई चीज बनाने की सोचते हैं, तो आप खुद ही अपने लिए मुसीबत खड़ी कर रहे होते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में हमजा का पासपोर्ट डिटेल वायरल, फैंस ने पकड़ी 'जबरदस्त डिटेलिंग'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।