Dhurandhar 2 Ranveer Singh Character Hamza Ali Mazari Date Of Birth Linked To 26 11 Mumbai Attacks Fans Spot Peak 'धुरंधर 2' में रणवीर के किरदार हमजा का पासपोर्ट डिटेल वायरल, ये जरूरी जानकारी लगी हाथ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर 2' में रणवीर के किरदार हमजा का पासपोर्ट डिटेल वायरल, ये जरूरी जानकारी लगी हाथ

'धुरंधर 2' रिलीज हुई है, तब से यह सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्टिंग से लेकर कहानी कहने के अंदाज तक, नेटिजन्स फिल्म के हर फ्रेम को बारीकी से देख रहे हैं, और अब तो छोटी-छोटी डिटेल्स भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

Fri, 20 March 2026 06:35 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर 2' में रणवीर के किरदार हमजा का पासपोर्ट डिटेल वायरल, ये जरूरी जानकारी लगी हाथ

बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर ने एक बार फिर से 'धुरंधर 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। इस फिल्म के पहले पार्ट से ज्यादा अब इसकी अगली कड़ी 'धुरंधर: द रिवेंज' का जादू फैंस के सिर पर चढ़ा नजर आ रहा है। ऐसे में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से पर्दे को हिलाकर रख दिया है। वहीं, जब से ये 'धुरंधर 2' रिलीज हुई है, तब से यह सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्टिंग से लेकर कहानी कहने के अंदाज तक, नेटिजन्स फिल्म के हर फ्रेम को बारीकी से देख रहे हैं, और अब तो छोटी-छोटी डिटेल्स भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। ऐसे में अब हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) के पासपोर्ट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस ने 'जबरदस्त डिटेलिंग' पकड़ी है। आइए जानते हैं क्या?

हमजा का पासपोर्ट स्क्रीनशॉट में छुपी है तारीख

दरअसल, हाल ही में 'धुरंधर 2' से जो चीज वायरल हुई है, वह है फिल्म के मुख्य किरदार हमजा अली मजारी के पासपोर्ट का एक स्क्रीनशॉट। इसमें, दर्शकों का ध्यान जिस बात ने सबसे ज्यादा खींचा, वह थी इस किरदार की जन्मतिथि - 26 नवंबर, 1979। कई यूजर्स ने इसे 2008 के मुंबई हमलों (जिन्हें 26/11 के नाम से भी जाना जाता है) से जोड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में फिर चमके साउथ के सितारे, नंबर 1 पर है ये सुपरस्टार

जानलेवा आतंकी हमलों में गई 160 से ज्यादा लोगों की जान

बता दें कि 26/11 ये वो दुखद घटना थी, जब मुंबई ने भारत के इतिहास के सबसे जानलेवा आतंकी हमलों में से एक का सामना किया था। 2008 में हुए इन सुनियोजित हमलों में कई जगहों को निशाना बनाया गया था, जिनमें होटल, एक रेलवे स्टेशन और एक यहूदी केंद्र शामिल थे। इन हमलों में 160 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा हुआ फेरबदल, बॉलीवुड पर भारी पड़ी साउथ की एक्ट्रेसेस

यूजर्स ने की आदित्य की 'डिटेलिंग' की तारीफ

ऐसे में एक्स यानी ट्विटर पर पासपोर्ट की इस डिटेल को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'जरा हमजा अली मजारी की जन्मतिथि तो देखो। आदित्य धर की तरफ से एक और 'जबरदस्त डिटेलिंग'।' बता दें कि यह अकेली ऐसी डिटेल नहीं है, जिस पर फैंस का ध्यान गया है। एक और यूजर ने बताया कि पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट, 21 सितंबर 2008, उस समय से मेल खाती है जब कई बम धमाकों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली हाई अलर्ट पर थी। वहीं, तीसरे यूजर ने बताया कि पासपोर्ट जारी होने की तारीख- 20 सितंबर, 1998 - ठीक उसी दिन से मेल खाती है, जिस दिन भारतीय सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर आबिद हुसैन को मार गिराया था। आबिद हुसैन जम्मू-कश्मीर के चापनारी नरसंहार का एक मुख्य संदिग्ध था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इन बातों ने डायरेक्टर आदित्य धर के आस-पास 'पीक डिटेलिंग' मीम्स की एक लहर छेड़ दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीआरपी लिस्ट में हुआ बड़ा खेला, 'नागिन' का हुआ बुरा हाल, टॉप पर आया ये कॉमेडी शो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।