Dhurandhar 2 Major Iqbal Aka Arjun Rampal Enters Rishab Shetty In Pan India Epic On chhatrapati Shivaji Maharaj Film 'धुरंधर 2' के हिट होते ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म में हुई इस खतरनाक विलेन की एंट्री, पर्दे पर फिर मचाएगा बवाल!, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर 2' के हिट होते ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म में हुई इस खतरनाक विलेन की एंट्री, पर्दे पर फिर मचाएगा बवाल!

'धुरंधर 2' में रणवीर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे धुरंधर कलाकार अहम किरदार में हैं। ऐसे में अब अर्जुन रामपाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Sat, 21 March 2026 11:34 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर 2' के हिट होते ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म में हुई इस खतरनाक विलेन की एंट्री, पर्दे पर फिर मचाएगा बवाल!

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने इतिहास रच दिया है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर महीनों से बज बना हुआ था। ऐसे में ये फिल्म गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर भी 'धुरंधर 2' धमाल मचा रही है। 'धुरंधर 2' में रणवीर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे धुरंधर कलाकार अहम किरदार में हैं। सभी इस वक्त फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में अब अर्जुन रामपाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'धुरंधर' के बाद उनके हाथ साउथ की एक बड़ी फिल्म हाथ लगी है।

ऋषभ होगा अर्जुन का मुकाबला

'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया था। इस रोल में उनको काफी पसंद किया गया। 'धुरंधर' में अपने जबरदस्त एक्टिंग से सबका ध्यान खींचने के बाद, रामपाल के हाथ साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म लगी है। जी हां, अर्जुन के हाथ 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' फिल्म लगी है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन रामपाल की एंट्री 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में हुई है। इस फिल्म के साथ ही अर्जुन का मुकाबला ऋषभ शेट्टी से होगा। फिल्म में ऋषभ शेट्टी शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, अर्जुन फिल्म में विलेन के किरदार में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राकेश रोशन भी हुए आदित्य धर के फैन, फिल्म धुरंधर की तारीफ

शेफाली शाह निभाएंगी ये किरदार

'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं और साथ ही वो अपना थिएटर डायरेक्शन डेब्यू भी कर रहे है। रामपाल और शेट्टी के साथ, जानी-मानी अभिनेत्री शेफाली शाह भी इस फ़िल्म में शामिल हो रही हैं। वह छत्रपति शिवाजी महाराज की मां, राजमाता जीजाबाई का किरदार निभाएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी और इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा, ताकि दर्शकों को शानदार विजुअल अनुभव मिल सके। 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' फिल्म को सिनेमाई श्रद्धांजलि के रूप में तैयार किया गया है। यह फिल्म शिवाजी महाराज के साहस, उनकी युद्ध-नीति की कुशलता और उन चुनौतियों को दर्शाती है, जिनका सामना करके उन्होंने शक्तिशाली मुगल साम्राज्य के विरुद्ध लोहा लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में हमजा का पासपोर्ट डिटेल वायरल, फैंस ने पकड़ी 'जबरदस्त डिटेलिंग'

अर्जुन इन फिल्मों में भी आएंगे नजर

बता दें कि अर्जुन रामपाल के लिए, 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' प्रोजेक्ट उनके बेहद व्यस्त शेड्यूल के बीच आया है। 'धुरंधर' के बाद, वह इम्तियाज अली की नेटफ्लिक्स रोमांस फिल्म 'ओ साथी रे' में अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए अटकी हुई हैं, जिनमें अब्बास-मस्तान की '3 मंकीज', 'पेंटहाउस', 'पंजाब ’95', 'ब्लाइंड गेम' और 'बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलिया ने किया आउटसाइडर्स को लॉन्च करने का ऐलान, ऐसा था करण का रिएक्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।