Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Meet little fan In There Home who upset over Not inviting her in their wedding रश्मिका-विजय से रूठी नन्हीं फैन, मनाने के लिए कपल ने बेले पापड़, शादी में न बुलाने की वजह से हुई थी नाराज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रश्मिका-विजय से रूठी नन्हीं फैन, मनाने के लिए कपल ने बेले पापड़, शादी में न बुलाने की वजह से हुई थी नाराज

विजय और रश्मिका अपनी एक नन्हीं फैन को लेकर सुर्खियों में आए हैं। एक तरफ जहां उनके फैंस कपल की तस्वीरें और वीडियोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, एक छोटी फैन उनसे रुठ गई थी। हालांकि, अब कपल ने अपनी रूठी हुई नन्हीं फैन को मना लिया।

Sat, 21 March 2026 12:34 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
रश्मिका-विजय से रूठी नन्हीं फैन, मनाने के लिए कपल ने बेले पापड़, शादी में न बुलाने की वजह से हुई थी नाराज

साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी न्यूली मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। रश्मिका ने बीते महीने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा संग शादी की है। दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए। ऐसे में अब विजय और रश्मिका अपनी एक नन्हीं फैन को लेकर सुर्खियों में आए हैं। एक तरफ जहां उनके फैंस कपल की तस्वीरें और वीडियोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, एक छोटी फैन उनसे रुठ गई थी। हालांकि, अब कपल ने अपनी रूठी हुई नन्हीं फैन को मना लिया। इसके लिए रश्मिका और विजय ने जो किया, उसे जानकर आप भी खुश हो जाएंगे।

फैन ने की शिकायत

दरअसल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की इस छोटी सी फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने चहेते स्टार्स के साथ मस्ती और कीमती वक्त बताती नजर आ रही है। फैन ने वीडियो में अपने उस दिन की पूरी जानकारी साझा की। वीडियो में वो ये भी शिकायत करती है कि उन्होंने सभी को लड्डू खिलाया खाना खिलाया, लेकिन उसे नहीं बुलाया गया। ऐसे में रश्मिका ने उसे लड्डू और विजय उसे चावल परोसते नजर आ रहे हैं। वहीं, दोनों इस बच्ची पर जमकर प्यार लुटाते दिखे। फैंस इस वीडियो की क्यूटनेस से मंत्रमुग्ध हैं, और कई लोग इस बात से खुश हैं कि आखिरकार वे उस फैन से मिल ही लिए।

'रील से रियल तक'

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'रील से रियल तक। विजय देवरकोंडा से उनके घर पर मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए सचमुच एक अद्भुत और अविस्मरणीय पल था। हमारे पहुंचते ही, उन्होंने इतनी गर्मजोशी और प्यार के साथ हमारा स्वागत किया कि हमें बिल्कुल अपने घर जैसा महसूस हुआ। रश्मिका मंदाना से मिलना भी एक बहुत ही सुखद अनुभव था; उनकी हंसमुख मुस्कान और मिलनसार स्वभाव ने इस मुलाकात की खुशी को और भी बढ़ा दिया।' बता दें कि उस फैन ने यह भी बताया कि उसका परिवार भी उसके साथ इस मुलाकात में शामिल हुआ, जहां उन सभी को बिल्कुल अपने घर जैसा ही महसूस कराया गया। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर बच्ची की क्यूटनेस और स्टार्स के बिहेवियर की तारीफ कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।