Kamal Haasan tweet on Vijay Thalapathy bigg boss 19 kunickaa sadanand targets pm narendra modi कमल हासन ने की CM विजय की तारीफ, ‘बिग बॉस 19’ फेम कुनिका सदानंद ने सरकार पर दागे तीखे सवाल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कमल हासन ने की CM विजय की तारीफ, ‘बिग बॉस 19’ फेम कुनिका सदानंद ने सरकार पर दागे तीखे सवाल

Vijay Thalapathy Kamal Haasan: एक तरफ तमिलनाडु में प्रशासनिक सुधारों की लहर दिख रही है, वहीं कुनिका सदानंद के बयान ने सत्ता और नैतिकता की बहस को दोबारा गरमा दिया है।

Tue, 12 May 2026 01:08 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
कमल हासन ने की CM विजय की तारीफ, ‘बिग बॉस 19’ फेम कुनिका सदानंद ने सरकार पर दागे तीखे सवाल

साउथ सुपरस्टार और नेता कमल हासन ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर विजय थलापति द्वारा शराबबंदी की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की है। वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस 19' फेम कुनिका सदानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की है।

कमल हासन ने क्या लिखा?

विजय थलापति ने मुख्यमंत्री का पद संभालने के तुरंत बाद पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टेशनों के पास स्थित शराब की 717 दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया। ऐसे में कमल हासन ने ट्विटर (X) पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘तमिल परिवारों की यह लंबे समय से अपेक्षा थी कि पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के पास स्थित शराब की दुकानों को हटाया जाना चाहिए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, भाई विजय ने पदभार संभालते ही इस पर तुरंत कार्रवाई की है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी की अपील पर भड़के प्रकाश राज, बोले- पूरी तरह देश चलाने में नाकामयाब रहे

कमल हासन का सुझाव

कमल हासन ने आगे लिखा, 'शराब की बिक्री कभी भी सरकार का काम नहीं होना चाहिए; सरकार को शराब के प्रवाह को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। तमिलनाडु सरकार को इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। आज, इसकी शुरुआत 717 शराब की दुकानों को बंद करके की गई है। इस संख्या को और बढ़ाया जाना चाहिए और यह कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। बधाई।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार ने इस फिल्म के बाद बदला था नाम, जानें कैसे मिला 'खिलाड़ी' का टाइटल

कुनिका सदानंद का कटाक्ष

दूसरी तरफ, ‘बिग बॉस 19’ की कुनिका सदानंद ने ट्वीट कर नेताओं के आचरण और सरकारी कोष के प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। कुनिका के लिखा, ‘एक नागरिक के तौर पर हम हमेशा अपने देश के लिए खड़े रहे हैं। समस्या बलिदानों की नहीं है, बल्कि समस्या यह है कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सक्रिय कदम नहीं उठाए गए और यह भी कि नेता जो उपदेश देते हैं, खुद उसका पालन नहीं करते।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अंगारे' होने वाला था शोले का नाम, जानें फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प और अनसुने सच

इंदिरा गांधी के बारे में क्या कहा?

कुनिका ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ करते हुए लिखा, 'इंदिरा गांधी ने खुद मिसाल कायम की थी और अपने सारे गहने दान कर दिए थे। नेताओं को शुरुआत PM CARES फंड के मामले में पारदर्शिता बरतने से करनी चाहिए और अपनी पार्टी के विशाल कोष में से पैसे दान करने चाहिए। शिव शंभो।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।