Akshay Kumar interesting facts know when he changed his name and career graph अक्षय कुमार ने इस फिल्म के बाद बदला था अपना नाम, कैसे मिला 'खिलाड़ी' का टाइटल? जानें अनसुने किस्से
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअक्षय कुमार ने इस फिल्म के बाद बदला था अपना नाम, कैसे मिला 'खिलाड़ी' का टाइटल? जानें अनसुने किस्से

अक्षय कुमार ने इस फिल्म के बाद बदला था अपना नाम, कैसे मिला 'खिलाड़ी' का टाइटल? जानें अनसुने किस्से

Akshay Kumar Interesting Facts: फिल्म में मात्र 15 सेकंड का रोल करने के बाद एक्टर ने अपना नाम राजीव भाटिया से बदलकर अक्षय कुमार रखा था। जानें ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें।

Vartika TolaniTue, 12 May 2026 12:13 PM
1/8

अक्षय कुमार के बारे में

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कहे जाने वाले अक्षय कुमार का फिल्मी सफर किसी इंस्पीरेशन से कम नहीं है। मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट से लेकर पद्म श्री सम्मान पाने तक, अक्षय ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुने फैक्ट्स।

2/8

10 साल बाद मिला करियर का पहला अवाॅर्ड

अक्षय कुमार ने 1991 में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें अपना पहला अवॉर्ड करियर के शुरू होने के 10 साल बाद मिला था? जी हां, साल 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' में शानदार अभिनय के लिए उन्हें 'बेस्ट विलेन' के अवाॅर्ड से नवाजा गया था।

3/8

अक्षय कुमार ने कब बदला था अपना नाम?

अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। उन्होंने फिल्म 'आज' में मात्र 15 सेकंड का रोल निभाया था। इसी फिल्म के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर 'अक्षय' रखने का फैसला किया था, जो आज पूरी दुनिया में मशहूर है।

4/8

ससुर को दिया था ये सम्मान

अक्षय कुमार की बेटी का जन्म 25 सितंबर 2012 को हुआ था। वहीं सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हुआ था। ऐसे में अक्षय ने अपने ससुर के सम्मान में अपनी बेटी का नाम नितारा राजेश खन्ना रखा।

5/8

मार्शल आर्ट्स के माहिर खिलाड़ी

अक्षय कुमार ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। उन्होंने थाईलैंड के बैंकॉक में शेफ और वेटर के तौर पर काम करते हुए मॉय थाई (Muay Thai) सीखा था। मार्शल आर्ट्स के प्रति उनका जुनून आठवीं क्लास से ही शुरू हो गया था।

6/8

खुद करते हैं खतरनाक स्टंट

मार्शल आर्टिस्ट होने के नाते अक्षय कुमार अक्सर अपने स्टंट खुद करते हैं। फिल्म 'खिलाड़ी 420' में उन्होंने हवाई जहाज के ऊपर स्टंट किया था। खास बात यह थी कि उस स्टंट में उनका चेहरा नहीं दिखने वाला था और बॉडी डबल का इस्तेमाल हो सकता था, फिर भी उन्होंने इसे खुद करने की जिद की थी।

7/8

कैसे बने बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार'?

अक्षय को 'खिलाड़ी कुमार' का टैग उनकी फिल्म 'खिलाड़ी' की भारी सफलता के बाद मिला। उन्होंने टाइटल में 'खिलाड़ी' शब्द वाली कुल 7 फिल्मों में काम किया है: 'खिलाड़ी', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' और 'खिलाड़ी 420'।

8/8

डॉक्टर अक्षय कुमार

साल 2008 में, कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर ने भारतीय सिनेमा में अक्षय कुमार के योगदान को देखते हुए उन्हें 'डॉक्टरेट ऑफ लॉ' की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।