Prakash raj says pm Narendra modi faild to run country after his appeal to use less diesel petrol adopt work from home पीएम मोदी को प्रकाश राज ने कहा, पूरी तरह नाकाम; पेट्रोल-तेल बचाने की अपील के बाद भड़के, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी को प्रकाश राज ने कहा, पूरी तरह नाकाम; पेट्रोल-तेल बचाने की अपील के बाद भड़के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद एक्टर प्रकाश राज ने उन्हें नाकामयाब सरकार बताया है। प्रकाश राज ने कुछ पुराने मुद्दे उठाते हुए लिखा है कि सब हवाई जुमले थे।

Mon, 11 May 2026 02:17 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
पीएम मोदी को प्रकाश राज ने कहा, पूरी तरह नाकाम; पेट्रोल-तेल बचाने की अपील के बाद भड़के

एक्टर प्रकाश राज ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर तीखा तंज कसा है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश चलाने में पूरी तरह फेल हो गए हैं। प्रकाश का यह ट्वीट पीएम मोदी के हैदराबाद रैली के स्पीच के बाद आया है। इस रैली में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की थी कि वे पेट्रोल-डीजल की बचत करें, सोना ना खरीदें, खाने का तेल बचाएं और जहां तक हो सके वर्क फ्रॉम होम अपनाएं। प्रकाश राज ने इसी स्पीच को आड़े हाथों लेते हुए अपनी भड़ास निकाली। इतना ही नहीं उन्होंने नोटबंदी समेत कई पुराने मुद्दों को भी ताजा कर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

प्रकाश राज ने किया ट्वीट

प्रकाश राज ट्विटर पर #JustAsking हैशटैग के बहाने सरकार की आलोचना करते रहते हैं। अब हैदराबाद रैली में पीएम मोदी का स्पीच वायरल होने के बाद भड़ास निकाली और लिखा है, 'नोटबंदी से इकोनॉमी बर्बाद कर दी, लोगों को थाली बजाने और कोविड गो जपने के लिए कहा... 2 करोड़ नौकरियों, 100 स्मार्ट सिटीज, अकाउंट में 15 लाख के जुमले, एमएसपी के नाम पर किसानों को ठगा, बोले थे हवाई चप्पल से हवाई जहाज की यात्रा होगी... आम आदमी से गब्बर सिंह टैक्स वसूला और अपने अमीर दोस्तों का टैक्स माफ कर दिया अब नागरिकों से त्याग करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि यह पूरी तरह से देश चलाने में नाकामयाब रहे।' #JustAsking

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं दाऊद को ज्वाइन कर रहा, राघव चड्ढा के आप पार्टी छोड़ने पर प्रकाश ने ली चुटकी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण पर विवादित कमेंट कर मुश्किल में प्रकाश राज, एक्टर के खिलाफ दर्ज शिकायत

इस ट्वीट के बहाने प्रकाश राज ने कसा तंज

प्रकाश ने यह ट्वीट इंडियन जेम्स के एक ट्वीट पर रिप्लाई करके लिखा था। इस ट्वीट में था, पीएम नरेंद्र मोदी 5 बजे- भारत इस ग्लोबल क्राइसिस से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को मेट्रो से चलना चाहिए और वर्क फ्रॉम होम करना चाहिए।

पीएम मोदी 6 बजे- हैदराबाद में अपने प्राइवेट जेट से बड़ी रैली अटेंड की साथ में 100 गाड़ियों का काफिला भी था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रकाश राज ने मां के अंतिम संस्कार पर ट्रोल करने वाले को दिया जवाब, बोले…

प्रकाश के पक्ष और विपक्ष में आए कमेंट्स

प्रकाश राज के ट्वीट पर मिले-जुले रिएक्शंस दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, 'कभी आप बोलते है कि लैंप जलाओ, कभी कहते हो कि ताली बजाओ, कभी कहते हो फोन की फ्लैशलाइट जलाओ,अब आप बोल रहे हो कि घर पर रहो और ईधन मत खर्च करो। किसान क्या अपनी फसल ना जोतें। बहुत हो गया, किसानों को मुआवजा कौन देगा।'

पीएम के पक्ष में एक ने लिखा है, 'कोई सबूत नहीं है कि नोटबंदी बैकफायर की, पूरे भारत में कोरोना वैक्सीन की तीन डोज मुहैया करवाईं, किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी मिल रहा है, पहला मौका है जब किसानों की फसल का इंश्योरेंस हो रहा है,UDAAN स्कीम के अंतर्गत भारत के कई छोटे कस्बों में एयरपोर्ट्स बने हैं।' कई लोग प्रकाश राज को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया है, प्रकाश राज आप ड्रामा और एक्टिंग में अच्छे हो लेकिन सच्चाई के मामले में कमजोर हो। राजनीति के लिए तुम सब मिडिल क्लास को कुचल रहे हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।