1/8एक्ट्रेस कृतिका कामरा और फेमस क्रिकेट होस्ट गौरव ने 11 मार्च को रजिस्टर्ड मैरिज की है। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक के कई स्टार्स कपल की शादी में शामिल हुए। वहीं, कल यानी 12 मार्च को शादी की आफ्टर-पार्टी सेलिब्रेशन हुआ, जिसमें फिल्म और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। चलिए एक नजर डालते हैं पार्टी में शामिल हुए स्टार्स की तस्वीरों पर...

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने कोर्ट मैरिज के बाद बीते दिन 12 मार्च को कपल ने रिसेप्शन पार्टी रखी। इस दौरान कृतिका ने बेहद ही सुंदर ड्रेस और गले में नेकलेस पहना। दूसरी तरफ गौरव कपूर कोट-पेंट में काफी डैशिंग लग रहे थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी स्टाइलिश और बोल्ड अवतार में रीसेप्शन पार्टी में पहुंची। इस दौरान मलाइका ने डीप नेक ऑफ शोल्डर शिमरी ड्रेस पहनी जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

पार्टी में गौरव के खास दोस्त क्रिकेटर युवराज सिंह भी अपनी पत्नी हेजल कीच संग पहुंचे हैं। इस दौरान हेजल ने ब्राउन कलर का गाउन पहना और युवराज ने ब्लैक कोट-पेंट।

पार्टी में विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ कपूर संग। दोनों ने ब्लैक आउट्फिट कर ट्विनिंग की जिसमें वे काफी शानदार लग रहे थे। विद्या बालन के ट्रांसफॉर्मेशन से पहले ही कई लोग चौंक चुके हैं।

पार्टी में गौरव कपूर और कृतिका कामरा के खास दोस्त नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी पहुंचे। नेहा ने व्हाइट ड्रेस तो अंगद क्लासी लुक में दिखाई दिए।

सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी के साथ गौरव-कृतिका की खुशी में शामिल होने पहुंचे।

पार्टी में रिया चक्रवर्ती ने नेटेड ऑल ब्लैक लॉन्ग गाउन कैरी किया था। इस ड्रेस के साथ रिया ने अपने बालों को ओपन रखा था, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं।
