Dhurandhar 2 The Revenge Runtime to Break Several Records and Become Longest Film धुरंधर-2 को लेकर आई यह शॉकिंग जानकारी, लगान से लेकर LOC तक का टूटेगा रिकॉर्ड!, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर-2 को लेकर आई यह शॉकिंग जानकारी, लगान से लेकर LOC तक का टूटेगा रिकॉर्ड!

Dhurandhar 2 The Revenge: फिल्म धुरंधर की लंबाई काफी ज्यादा थी, लेकिन खबर है कि पार्ट-2 यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है। इतना ही नहीं, अन्य कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड भी रणवीर सिंह की यह अपकमिंग फिल्म तोड़ सकती है, लेकिन कैसे?

Sun, 1 March 2026 05:32 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर-2 को लेकर आई यह शॉकिंग जानकारी, लगान से लेकर LOC तक का टूटेगा रिकॉर्ड!

मार्च में जिन फिल्मों का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, उस लिस्ट में सबसे ऊपर मौजूद नामों में 'धुरंधर-2' भी शामिल है। फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था, और अब पार्ट-2 (धुरंधर: द रिवेंज) से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस की दीवानगी बढ़ती जा रही है और इसी बीच इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी बड़ी अपडेट सामने आई है, जो कुछ लोगों के लिए थोड़ा शॉकिंग हो सकता है, वहीं कुछ लोगों के लिए गुड न्यूज। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का रनटाइम इतना ज्यादा होने वाला है कि यह बॉलीवुड की पिछली कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी।

3 घंटे 55 मिनट का मेगा एक्शन डोज!

बॉलीवुड हंगामा ने विदेशी बाजारों के सूत्रों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि 'धुरंधर 2' बहुत लंबी फिल्म होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की लंबाई 235 मिनट यानी 3 घंटे 55 मिनट बताई जा रही है। हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि यह 3 घंटे 40 मिनट लंबी होगी। दोनों ही लेंथ यह बताती हैं कि यह हर हाल में पहले पार्ट से तो ज्यादा ही लंबी होगी। बता दें कि 'धुरंधर' का पहला पार्ट 3 घंटे 34 मिनट और 1 सेकंड का था, और उसे ही कई दर्शक काफी लंबी फिल्म कहकर शिकायत करते नजर आए थे। अगर यह फिल्म 3 घंटे 55 मिनट की रिलीज होती है, तो यह पिछले 26 सालों में 'एलओसी कारगिल' के बाद दूसरी सबसे लंबी हिंदी फिल्म बन जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शोभा डे ने 'धुरंधर' में अक्षय के गैंगस्टर रहमान डकैत रोल को बताया ‘मैनिपुलेटिव’

लंबाई के मामले में टूटेंगे इनके रिकॉर्ड

फिल्म की लंबाई को लेकर किए जा रहे दावों ने एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। साल 2003 में आई जेपी दत्ता की 'एलओसी कारगिल' 4 घंटे 7 मिनट लंबी थी, जो अब तक की सबसे लंबी फिल्मों में टॉप पर है। इसके बाद आमिर खान की 'लगान' का नंबर आता है, जिसका रनटाइम 3 घंटे 44 मिनट था। अगर 'धुरंधर 2' के ताजा आंकड़े सही साबित होते हैं, तो यह 'लगान' को भी पीछे छोड़ देगी। हालांकि, फिल्म की सटीक लंबाई को लेकर अगले एक हफ्ते में तस्वीर और भी साफ हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यामी गौतम ने रिलीज से पहले देख ली धुरंधर 2, कहा- आदित्य धर ने अपनी पूरी लाइफ...

धुरंधर के पहले पार्ट ने रचा था इतिहास

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। कहानी एक भारतीय एजेंट की है जो पाकिस्तान के क्रिमिनल सिंडिकेट में घुसकर तबाही मचा देता है। यह बॉलीवुड की 'हाईएस्ट ग्रॉसिंग' फिल्म बनकर उभरी। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म की दूसरे हफ्ते की कमाई पहले हफ्ते से भी ज्यादा रही थी। यही वजह है कि 19 मार्च को रिलीज हो रही इस सीक्वल को लेकर जबरदस्त 'हाइप' बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में सिर्फ ‘टॉक्सिक’ या ‘धुरंधर 2’ नहीं, रिलीज होंगी कुल 9 फिल्में

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।