Hrithik roshan praised ranbir kapoor ramayan s vfx, asks users not to criticised hard word ऋतिक रोशन ने की रणबीर कपूर की रामायण के VFX की तारीफ, बोले-आलोचना मत करो, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ऋतिक रोशन ने की रणबीर कपूर की रामायण के VFX की तारीफ, बोले-आलोचना मत करो

रणबीर कपूर की रामयाण का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल किया जा रहा था। अब ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए में रामयाण के VFX की तारीफ की है। एक्टर ने आगे फिल्म का बिना नाम लिए आलोचना नहीं करने की रिक्वेस्ट की है।

Sun, 5 April 2026 07:39 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
ऋतिक रोशन ने की रणबीर कपूर की रामायण के VFX की तारीफ, बोले-आलोचना मत करो

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की पहली झलक पाने का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। हाल में हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया जिसमें राम बने रणबीर को दिखाया गया। मिनट भर का ये टीजर तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने रणबीर को ऐसे किरदार में देखना खास बताया, वहीं कुछ जरूरत से ज्यादा बनावटी सीन और खराब VFX बताया। अब रणबीर की इस फिल्म को सपोर्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर किया है।

ऋतिक रोशन ने की रणबीर की रामायण की तारीफ

ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए स्वीकार किया कि खराब विज़ुअल इफेक्ट्स होते हैं। कभी-कभी तो इतने खराब होते हैं कि उन्हें देखना भी मुश्किल हो जाता है। एक्टर ने बताया कि वो कैसे अपने पिता राकेश रोशन के साथ बैठकर विजुअल, सीन के बारे में सीखते थे। एक्टर ने इससे जुड़ी किताबें पढ़ीं। इसके आगे ऋतिक ने अच्छे VFX वाली फिल्मों की बात की। उन्होंने लिखा, ‘आज हमारे बीच कुछ खास लोग, जैसे कल्कि, बाहुबली, रामायण जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर और मेरे पिताजी भी, जिन्होंने कोई मिल गया और कृष बनाई, मेरे हीरो हैं। उनमें वो हिम्मत और दूरदृष्टि है जो उन्होंने वो किया जो पहले कभी नहीं हुआ। सिर्फ सिनेमा से प्यार के लिए ताकि हम दर्शक कुछ ऐसा अनुभव कर सकें जो पहले कभी नहीं देखा गया। मेरे हिसाब से उन्होंने इतना पैसा और सालों की मेहनत सिर्फ इसलिए लगाई ताकि एक और 11 साल का बच्चा वही महसूस कर सके जो मैंने किया’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 आज तोड़ सकती है बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, अब तक कमाए इतने

ऋतिक ने की मेहनत की आलोचना नहीं करने की रिक्वेस्ट

आगे ऋतिक ने कहा कि फिल्म में अच्छा VFX देने के लिए उनकी टीम सालों तक कड़ी मेहनत करती है।तो हम कम से कम ऐसी फिल्मों और काम की आलोचना नहीं करें। ऋतिक के इस पोस्ट को रणबीर कपूर की रामायण से जोड़कर देखा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोरे कोरे सपने मेरे…जानिए किसने लिखा था अमिताभ की फिल्म सुर्यवंशम का ये गाना


रामायण की रिलीज

दरअसल, हाल में रणबीर कपूर की रामायण का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर खराब VFX की बात चल रही है। कुछ ने इतनी महंगी फिल्म के VFX को सस्ता बताया। कई इन्फ्लूएंसर ने वीडियो बनाकर मेकर्स की गलतियां पकड़ ली है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि टीजर देखने के बाद ऑडियंस में निराशा है। हालांकि कुछ यूजर्स ने इस टीजर की तारीफ करते हुए रणबीर को उनके करियर के बेस्ट रोल में बताया। अब फिल्म के पहले पार्ट के रिलीज का इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रामायण इस दिवाली पर दस्तक देने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए क्या होता टैंडेम सॉन्ग का मतलब? इस सिंगर के नाम है सबसे ज्यादा टैंडेम गाने

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।