Dhurandhar 2 Day 18 Box Office: नहीं थम रही है धुरंधर 2 की रफ्तार, 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है हाल Dhurandhar 2 Day 18 Box Office ranveer singh film may beat bahubali 2 today, earned this much - entertainment news
More
Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडDhurandhar 2 Day 18 Box Office: नहीं थम रही है धुरंधर 2 की रफ्तार, 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है हाल

Dhurandhar 2 Day 18 Box Office: नहीं थम रही है धुरंधर 2 की रफ्तार, 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है हाल

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का 18 वें दिन भी धमाका जारी है। फिल्म ने आज अपने तीसरे रविवार को भी कमाई शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है आज फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। वहीं इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Dhurandhar 2 Day 18 Box Office: नहीं थम रही है धुरंधर 2 की रफ्तार, 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है हाल

dhurandahr 2 sunday box office

Usha Shrivas| लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 05 Apr 2026 08:23 PM
हमें फॉलो करें

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस के नंबर हिला दिए हैं। ये पहली हिंदी फिल्म बनी है जिसने 900 करोड़ का आंकड़ा पार किया हो। वर्ल्डवाइड भी फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब आज तीसरे रविवार की कमाई पर नजर टिकी हुई है। फिल्म ने अब तक कुल 999.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म सबसे तेजी से 1,564.30 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म आज रविवार को 30 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है।

धुरंधर 2 की अब तक की कमाई

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 840 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं धुरंधर 2 सिर्फ 17 दिनों में इस रिकॉर्ड से ज्यादा की कमाई कर ली है।कुछ ही देर में धुरंधर 2 प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 के भारत के कलेक्शन 1,030.42 में तोड़ने वाली है। फिल्म ने तगड़ा मुनाफा कर लिया है अब बस रिकॉर्ड बनने का इंतजार हो रहा है।

5 Apr 2026, 08:22:35 PM IST

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस: 18वें दिन 8 बजे तक का कितना हुआ कलेक्शन?

धुरंधर 2 ने आज यानी 5 अप्रैल को रात 8 बजे तक 24.59 करोड़ की कमाई की है।

5 Apr 2026, 07:24:55 PM IST

धुरंधर 2 का कितना हो गया टोटल कलेक्शन?

धुरंधर 2 की आंधी बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने 18वें दिन शाम 7 बजे तक 23.81 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का 18 दिन का टोटल कलेक्शन 1,008.83 करोड़ हो गया है।

5 Apr 2026, 07:23:37 PM IST

18वें दिन शाम 6 बजे तक की कमाई

धुरंधर: द रिवेंज ने आज शाम 6 बजे तक 22.64 करोड़ की कमाई की है।

5 Apr 2026, 05:11:50 PM IST

भारत में 1000 करोड़ के पार हुई धुरंधर 2

धुरंधर 2 ने शाम 5 बजे तक 20.72 करोड़ की कमाई की है। इस तर भारत में धुरंधर का नेट कलेक्शन 1,005.74 करोड़ हो गया है।

5 Apr 2026, 04:30:17 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म नहीं ले रही रुकने का नाम

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने अबतक (शाम 4 बजे तक) भारत में 17.41 करोड़ की कमाई कर ली है।

5 Apr 2026, 03:20:00 PM IST

Dhurandhar :2 Day 18 Box Office: धुरंधर 2 का धमाका

दोपहर 3 बजे तक- धुरंधर 2 का धमाका जारी, हाफ डे तक कमाए 14.03 करोड़

5 Apr 2026, 01:40:41 PM IST

Dhurandhar :2 Day 18 Box Office: आधे दिन से पहले ही कमा लिए इतने करोड़

दोपहर 1: 30 बजे तक-9.13 करोड़ पार आंकड़ा पहुंच गया है। ऐसा माना जा रहा है फिल्म 30 करोड़ से ऊपर की कमाई करेगी।

5 Apr 2026, 10:38:02 AM IST

Dhurandhar :2 Day 18 Box Office: आज टूटेगा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

सुबह 10:30 बजे- धुरंधर 2 अपने तीसरे रविवार को हर घंटे कमाई कर रही है। अब तक फिल्म ने 2.26 करोड़कमा लिए हैं। आज बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूट सकता है।

5 Apr 2026, 09:39:02 AM IST

Dhurandhar :2 Day 18 Box Office: डेढ़ करोड़ से ज़्यादा की कमाई

सुबह 9:30 बजे तक- फिल्म ने अब तक 1.69 करोड़ कमाए।

5 Apr 2026, 08:20:07 AM IST

Dhurandhar :2 Day 18 Box Office: 18 वें दिन की हुई शुरुआत

सुबह 8 बजे- धुरंधर 2 के तीसरे रविवार की शुरुआत 1.18 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरू हो गई

5 Apr 2026, 06:26:02 AM IST

Dhurandhar :2 Day 18 Box Office: आज टूटेगा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का 18 वें दिन भी धमाका जारी है। फिल्म ने आज अपने तीसरे रविवार को भी कमाई शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है आज फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। वहीं इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।