Do you know lyricist wrote amitabh bachchan film sooryavansham song kore kore, composed by this music director कोरे कोरे सपने मेरे…जानिए किसने लिखा था अमिताभ की फिल्म सुर्यवंशम का ये गाना, कंपोजर भी है खास, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कोरे कोरे सपने मेरे…जानिए किसने लिखा था अमिताभ की फिल्म सुर्यवंशम का ये गाना, कंपोजर भी है खास

अमिताभ बच्चन की फिल्म सुर्यवंशम बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन टीवी पर खूब पसंद किया गया। इस फिल्म का म्यूजिक हिट था। लेकिन क्या आप जानते हैं किस म्यूजिक कंपोजर ने गाने बनाए थे और किसने लिखे थे बोल?

Sat, 4 April 2026 04:18 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
कोरे कोरे सपने मेरे…जानिए किसने लिखा था अमिताभ की फिल्म सुर्यवंशम का ये गाना, कंपोजर भी है खास

1999 में अमिताभ बच्चन की फिल्म आई थी ‘सुर्यवंशम’ में को थिएटर ऑडियंस ने फ्लॉप साबित कर दिया था। उस समय अमिताभ की उम्र करीब 57 थी। उन्होंने इस उम्र में अपने ही बाप-बेटे का डबल रोल किया था। फिल्म में उनकी हीरोइन बनी एक्ट्रेस सौंदर्या की उम्र करीब 27 साल थी। हालांकि, दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर पसंद किया गया। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन जब ये फिल्म टीवी पर आई तो धमाका हो गया। टीवी की आज तक की सबसे बड़ी कल्ट क्लासिक बन गई। फिल्म की कहानी के साथ गाने भी जबरदस्त हिट हुए। इस फिल्म में एक प्यारा गाना था ‘कोरे कोरे सपने मेरे बरसो से थे कितने अधूरे’। सोशल मीडिया के जमाने पर इस गाने पर खूब रील्स बनीं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को किसने गाया और लिखा था?

अमिताभ ने भी गाया गाना

1997 में एक तमिल फिल्म आई थी सूर्य वंसम। इस फिल्म में आर सरथकुमार ने लीड रोल निभाया था। इसी फिल्म का हिंदी रीमेक सुर्यवंशम थी। कई सपोर्टिंग एक्टर्स नजर आए थे। रेखा ने अपनी आवाज में अमिताभ की पत्नी बनीं जयसुधा की हिंदी में डबिंग की थी। फिल्म की कहानी के साथ इसके म्यूजिक को पसंद किया गया था। फिल्म का गाना चोरी से चोरी से के लिए अमिताभ ने सोनू निगम और जसपिंदर नरूला के साथ अपनी आवाज भी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र ने एक कसम की वजह से छोड़ दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

फिल्म का सबसे हिट गाना

फिल्म का दूसरा गाना जिसमें अमिताभ का किरदार हीरा अपने प्यार को स्वीकार करता है। वो गाना था 'दिल मेरे तू दीवाना है'। इस गाने को कुमार सानू ने गाया था। इसके बाद जिसे ऑडियंस ने सबसे ज्यादा प्यार दिया वो गाना था 'कोरे कोरे सपने मेरे' इस गाने को कुमार सानू ने ही गाया था और गीत लिखे थे समीर अनजान ने। फिल्म के सभी गाने उन्होंने ही लिखे थे। खास बात ये है कि इन सॉफ्ट गानों को अनु मलिक ने अपनी धुनों पर उतारा था। वहीं इसके म्यूजिक कंपोजर थे। इसके अलावा फिल्म का बैकग्राउंड साउंड कोटी ने तैयार किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगर जया ने सफेद साड़ी पहनी…अमिताभ की मां को था बेटे की मौत का डर

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप टीवी पर क्लासिक

बता दें, अमिताभ बच्चन के डबल रोल वाली इस फिल्म को 7 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था। कादर खान, अनुपमा खेर, मुकेश ऋषि, राजेश खट्टर, शिवाजी साटम जैसे एक्टर्स थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की ग्रॉसिंग कमाई कुछ 12 करोड़ के आस-पास थी। मतलब मेकर्स को कोई फायदा नहीं। लेकिन जब इस फिल्म को सेट मैक्स टीवी पर दिखाया गया तो ऑडियंस ने अलग रिएक्शन दिया। व्यूज ने पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसलिए ये फिल्म बार-बार टीवी पर दिखाई गई।कई मीम्स बने। अब ये त्व्की कल्ट क्लासिक मानी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलीम खान ने लिखी थी अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्म की कहानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।