Explainer do you know what is the meaning of tandem song in hindi films, this is the queen of tandem songs जानिए क्या होता टैंडेम सॉन्ग का मतलब? लता मंगेशकर को पीछे छोड़ इस सिंगर ने जीता था अवॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जानिए क्या होता टैंडेम सॉन्ग का मतलब? लता मंगेशकर को पीछे छोड़ इस सिंगर ने जीता था अवॉर्ड

हिंदी फिल्मों में टैंडेम गानों का अलग ही महत्व है। इन गानों ने ऑडियंस को एक ही गाने के दो अलग रंग सुनाए।लेकिन क्या टैंडेम सॉन्ग्स का असली मतलब जानते हैं? क्या आप जानते हैं किस सिंगर ने सबसे ज्यादा टैंडेम सॉंन्ग्स गाए हैं?

Sat, 4 April 2026 01:41 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जानिए क्या होता टैंडेम सॉन्ग का मतलब? लता मंगेशकर को पीछे छोड़ इस सिंगर ने जीता था अवॉर्ड

हिंदी फिल्मों में म्यूजिक का खास महत्व रहा है। सदियों से खूबसूरत गानों के साथ ही फिल्में बनती आ रही हैं। कई बार इन्हीं गानों की वजह से एक एवेरज फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करती है।और कई बार एक ही गाना फिल्मों में बार-बार अलग सिचुएशन पर दोहराया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस प्रोसेस को क्या कहते हैं? हिंदी फिल्मों में एक प्रचलित शब्द है टैंडेम गाने(Tandem Song)। लेकिन क्या आप टैंडेम गानों का मतलब समझते हैं? जानिए आखिर क्या होते हैं टैंडेम सॉंग, यहां समझिए-

जानिए क्या होता है टैंडेम सॉंन्ग का मतलब
टैंडेम सॉन्ग का मतलब होता एक ऐसा गाना जिसे दो या उससे अधिक सिंगर ने गाया हो। जैसे अक्सर किसी फिल्म का मेल वर्जन उसका मुख्य गाना होता है और फीमेल सॉन्ग एक टैंडेम गाना माना जाता है। इन दोनों ही गानों के अलग मूड होते हैं। जैसे हैपी और सैड वर्जन। कई बार टैंडेम सॉन्ग दो या अधिक सिंगर्स से भी गवाया जाता है। अक्सर इन गानों के बोल और धुन एक जैसी ही होती है। लेकिन कुछ गानों में इसकी धुन और बोल अलग होती है। और आप जानकर हैरान होंगे कि ऐसे टैंडेम सॉन्ग सबसे ज्यादा जाता मंगेशकर के नाम हैं। उन्होंने 200 से ज्यादा टैंडेम सॉंन्ग्स गाए हैं। ऐसा भी कई बार हुआ है कि किसी भी फिल्म के मुख्य मेल सॉन्ग से ज्यादा टैंडेम वर्जन हिट हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीदी तेरा देवर दीवाना…लिखने वाले इस गीतकार ने शाहरुख को दिया सबसे हिट गाना

ये हैं टैंडेम सॉंन्ग के उदाहरण

फिल्म जंगली का गाना 'एहसान तेरा होगा मुझपर'। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था। ये गाना उनकी आवाज में जैसे अमर हो गया। लेकिन इसका टैंडेम वर्जन भी जबरदस्त हिट हुआ। लता मंगेशकर ने इसी गाने को अपनी आवाज में गाया जो आज भी सबसे खूबसूरत गाना माना जाता है।

ये सबका फेवरेट गाना है

इसके अलावा फिल्म सरस्वतीचंद्र का गाना 'चंदन सा बंदन'। इस गाने को मुकेश ने गाया था। लेकिन जब फीमेल वर्जन के लिए लता मंगेशकर ने आवाज दी तो गाना अमर हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा पिया घर आया...जैसे शानदार गाने लिखने वाली इस महिला ने बनाई अपनी पहचान

इस गाने का कौनसा वर्जन आपको पसंद आया?

नसीरुद्दीन शाह की फिल्म मासूम का गाना तुझसे नाराज नहीं जिंदगी'। इस गाने को अनूप घोषाल ने गाया था। लेकिन जब ये गाना लता मंगेशकर ने गाया तो कमाल हो गया।

अपने टैंडेम गाने के लिए अलका याग्निक ने जीता अवॉर्ड

आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी के सभी गाने खास थे। और कई गानों को दो वर्जन सुनाई दिए गए। इनमें से एक था ‘आए हो मेरी जिदंगी में’। इस गाने को उदित नारायण ने गाया था।

लेकिन जब करिश्मा कपूर की आवाज बनीं अलका याग्निक का गाया यही वर्जन सामने आया तो कानों मेंजैसे शहद घुल गया हो। अलका याग्निक ने अपने इस गाने की वजह से फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मो. रफी के इस मुंहबोले बेटे का करियर इसलिए हो गया था बर्बाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।