how to check movie rating other than imdb rating know about rotten tomatoes IMDb रेटिंग पर नहीं रहा भरोसा? फिल्म अच्छी है या नहीं, मूवी टिकट खरीदने से पहले ऐसे करें चेक, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

IMDb रेटिंग पर नहीं रहा भरोसा? फिल्म अच्छी है या नहीं, मूवी टिकट खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

Movie Rating: क्या आप भी सिर्फ IMDb रेटिंग देखकर फिल्म देखने जाते हैं? फिल्मों की रेटिंग्स के पीछे एक बड़ा गणित छिपा होता है। आइए आपको ये पूरा गणित बताते हैं।

Mon, 9 March 2026 02:42 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
IMDb रेटिंग पर नहीं रहा भरोसा? फिल्म अच्छी है या नहीं, मूवी टिकट खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

मूवीलवर्स जब फिल्म देखने का मन बनाते हैं, तो सबसे पहले फोन निकालकर उसकी फिल्म की IMDb रेटिंग चेक करते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि किसी फिल्म की IMDb रेटिंग 8 से ज्यादा होती हैं, लेकिन फिल्म अच्छी नहीं होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है और आपको IMDb पर भरोसा नहीं रहा है तो आइए आपको रेटिंग देखने का दूसरा तरीका बताते हैं।

कैसे तय होती है IMDb की रेटिंग?

IMDb की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी दोनों इसके यूजर्स हैं। IMDb पर कोई भी अपना अकाउंट बनाकर किसी भी फिल्म को रेटिंग दे सकता है। ऐसे में फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की फिल्मों की रेटिंग्स बढ़ा देते हैं फिर चाहे उन्हें फिल्म पसंद आई हो या नहीं। कई बार रेटिंग्स ‘फैंस वॉर’ के चक्कर फिल्मों की रेटिंग्स गिरा भी दी जाती है। यही कारण है कि IMDb ये बताता है कि फिल्म कितनी लोकप्रिय है, ये नहीं कि फिल्म कितनी अच्छी बनी है।

IMDb Rating
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Explainer: सेलेब्स को भी खरीदनी पड़ती है क्रिकेट वर्ल्ड कप की टिकट?

रोटन टोमैटोज की रेटिंग

रोटन टोमैटोज में प्रोफेशनल क्रिटिक्स रेटिंग देते हैं। रोटन टोमैटोज ये बताता है कि कितने फीसदी क्रिटिक्स को फिल्म पसंद आई है। अगर फिल्म का कंटेंट अच्छा होता है, क्रिटिक्स को फिल्म पसंद आती है तो उसे अच्छी रेटिंग मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IMDb रेटिंग पर सब क्यों करते हैं भरोसा, कैसे फिल्टर होते है फर्जी वोट्स, जानें

IMDb वर्सेस रोटन टोमैटोज

जनता ने इमोशनल कनेक्ट की वजह से ‘द कश्मिर फाइल्स’ की IMDb रेटिंग 8.1/10 है। वहीं रोटन टोमैटोज पर इसे 40% रेटिंग मिली है। ठीक इसी तरह ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ IMDb रेटिंग 8.2 और ‘आरआरआर’ की IMDb रेटिंग 7.8 है। लेकिन ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ और ‘आरआरआर’ की रोटन टोमैटोज पर क्रमश: 50% और 96% रेटिंग है।

रोटन टोमैटोज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रीमेक फिल्में कैसे बनती हैं, कितना समय लगता है, कौन कौन-सी परमिशन लेनी पड़ती हैं?

फिल्म देखने से पहले कैसे करें चेक?

अगर आप चाहते हैं कि आप अच्छी मूवी देखें तो ये स्टेप्स फॉलो करें-

रोटन टोमैटोज पर सिर्फ स्कोर न देखें, उसके नीचे लिखा क्रिटिक्स का एक लाइन का कंसेंसस भी पढ़ें।

अगर रोटन टोमैटोज पर कम रेटिंग है और आईएमडीबी पर ज्यादा तो समझ जाइए कि फिल्म प्योर एंटरटेनमेंट या मसाला' है। अगर दोनों ज्यादा हैं तो फिल्म क्लासिक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।