Explainer Do celebs like ranbir kapoor alia bhatt have to buy Cricket World Cup tickets Explainer: सेलेब्स को भी खरीदनी पड़ती है क्रिकेट वर्ल्ड कप की टिकट?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Explainer: सेलेब्स को भी खरीदनी पड़ती है क्रिकेट वर्ल्ड कप की टिकट?

Explainer: क्रिकेट मैच के दौरान जब आप सेलेब्स को देखते हैं तो आपके मन में भी आता होगा न कि ये सेलेब्स भी आम लोगों की तरह टिकट लेते हैं? अगर, हां, तो यहीं आपको जवाब छिपा है।

Fri, 6 March 2026 02:05 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Explainer: सेलेब्स को भी खरीदनी पड़ती है क्रिकेट वर्ल्ड कप की टिकट?

भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आपने भी सेलेब्स को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एंजॉय करते देखा होगा। तो क्या आपके दिमाग में भी ये सवाल आया था कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन जैसे सितारों को भी आम लोगों की तरह टिकट खरीदनी पड़ती है या उन्हें इन्वाइट किया जाता है? अगर हां तो मैंने यहां उसका जवाब लिखा है। पढ़िए।

कैसे मिलती है टिकट?

सेलेब्रिटीज अक्सर बड़े-बड़े मैच ही देखने जाते हैं। उनका मैच में होना सिर्फ उनका शौक नहीं होता है, बल्कि ऑर्गेनाइजर्स के लिए एक बड़ा मार्केटिंग टूल भी होता है। यही कारण है कि ज्यादातर बड़े सितारों को टिकट खरीदना नहीं पड़ती है, उन्हें इन्वाइट किया जाता है।

रणबीर-आलिया और राहा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर-आलिया से वरुण तक, भारत-इंग्लैंड टी 20 सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे सेलेब्स

कौन करता है इन्वाइट?

स्पॉनसर्स या क्रिकेट बोर्ड (जैसे BCCI) सेलेब्स काे इन्वाइट करते हैं। इन्वाइटेड सेलेब्स अक्सर 'प्रेसिडेंट बॉक्स' या ‘कॉर्पोरेट बॉक्स’ में बैठते हैं, जहां खाने-पीने से लेकर प्राइवेसी तक की व्यवस्था होती है।

ब्रांड को करते हैं रिप्रेजेंट

अगर कोई एक्टर किसी ब्रांड का एड कर रहा है और वो ब्रांड मैच को स्पॉन्सर कर रहा है तो सेलेब को मैच में उस ब्रांड को रिप्रेजेंट करना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर भारत वर्सेस इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में रणवीर, राहा और आलिया ने स्पॉन्सर्ड टी-शर्ट पहनी थी।

IND vs ENG Live Score
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय टीम की जीत पर स्टेडियम पर झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, रणबीर की बेटी राहा…

टिकट बुक करनी हो तो सेलेब्स कैसे करते हैं?

अगर किसी सेलेब को मैच देखने जाना है और उन्हें इन्वाइट नहीं मिला है तो वे खुद टिकट बुक नहीं करते हैं। उनके मैनेजर्स सीधे क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से बात करते हैं।

सार

सेलेब्स टिकट नहीं खरीदते हैं। बीसीसीआई उन्हें इन्वाइट करता है पब्लिक अटेंशन के लिए और ब्रांड्स सेलेब्स को मैच में इन्वाइट करके करोड़ों दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं और अपने ब्रांड को प्रमोट करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह ने किया अनाउंस, लिखा- हो जाइए तैयार, बताया कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।