जोसेफ विजय चंद्रशेखर कैसे बने थलापति, क्या आपको पता है इस टाइटल का हिंदी मतलब?
साउथ एक्टर विजय की पार्टी TVK की विजय की गूंज चारों तरफ है। वह रियल थलापति साबित हो चुके हैं। क्या आपको मालूम है कि उनका असली नाम क्या है और थलापति टाइटल का मतलब क्या है?

साउथ सुपरस्टार विजय का तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। उनकी पर्सनल जिंदगी, फिल्मों से जुड़े कई किस्से कहानी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। विजय थलापति विजय के नाम से फेमस हैं। उनका असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। विजय फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता एस ए चंद्रशेखर निर्माता, निर्देशक रहे हैं और विजय को लॉन्च भी उन्होंने ही किया था। विजय को उनके पिता ने इलैयाथलापति निकनेम दिया था। बाद में यह थलापति बन गया। हिंदी में इसका क्या मतलब है और यह नाम विजय को कैसे मिला, जानिए इंट्रेस्टिंग कहानी।
विजय को कुरूप बोलते थे लोग
वैसे तो विजय 1984 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग कर चुके थे। ऑफिशियली उन्होंने विजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 नालय्या थीरपू फिल्म से की थी। इसके डायरेक्टर उनके पिता एस ए चंद्रशेखर थे। जब विजय का करियर शुरू हुआ तो उनके लुक्स पर काफी नेगेटिव कमेंट्स मिलते थे। विजय काफी पतले थे, उनके बाल घुंघराले से थे। उनकी पहली फिल्म के बाद एक्टिंग को भी क्रिटिसाइज किया गया था। विजय की पहली मूवी में उनका लुक आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
पिता ने दिया था इलैयाथलापति नाम
1994 में विजय की फिल रसगिन को कॉमर्शियल सक्सेस मिली थी। इसके बाद उनके पिता ने विजय को इलैयाथलापति नाम दिया ताकि वह अलग पहचान बना सकें। इलैयाथलापति का मतलब होता है, युवा सैनिक। रजनीकांत कि फिल्म थलापति के बाद यह टाइटल तमिल सिनेमा में काफी फेमस था। इस तरह विजय युवाथलापति बन गए।
ये फिल्म बनी टर्निंग पॉइंट
1996 में आई विजय की फिल्म पूवे उनक्कागा उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस मूवी में लोगों को उनका काम पसंद आया और वह घर-घर फेमस हो गए। काफी साल तक विजय इसी इलैयाथलापति टाइटल के साथ फिल्मों में काम करते रहे। उनकी इमेज बदली और पॉप्युलर हो गए।
जब विजय बने थलापति
2017 में विजय का टाइटल एक बार फिर बदला। उस साल उनकी फिल्म मर्सल में उनके नाम के आगे इलैयाथलापति की जगह थलापति विजय टाइटल लिखा गया। यह काम डायरेक्टर एटली ने किया था। एटली के साथ विजय की फिल्म मर्सल ब्लॉकबस्टर रही। इसके साथ ही वह लोगों के दिलों पर थलापति विजय बनकर राज करे। थलापति जिसका हिंदी में मतलब सेनापति, इंग्लिश में कमांडर या लीडर होता है। थलापति एक सम्मान का शब्द है जिसे सेना के चीफ को कहते हैं जो सारी मिलिट्री फोर्सेस को कंट्रोल करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन