1/8Thalapathy Vijay Highest IMDb Rating Movies: साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय ने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब राजनीतिक दुनिया में धमाकेदार डेब्यू करते नजर आ रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और अपनी पॉलिटिकल पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) से चुनाव लड़ते हुए विजय भारी बढ़त के साथ जीत की तरफ कदम बढ़ाते दिख रहे हैं। विजय लंबे वक्त तक सिनेमाई दुनिया में सक्रिय रहे हैं और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। तो चलिए जानते हैं उनकी टॉप 7 फिल्मों की लिस्ट, जिन्हें IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है।

जब एक लड़के को पता चलता है कि जिस हिंदू लड़की से वो प्यार करता है, वो असल में किसी क्रिश्चियन लड़के को पसंद करती है। तो वह दोनों को मिलाने के लिए जी-जान लगा देता है। ताकि कम से कम एक लव स्टोरी कम्प्लीट हो सके। थलपति विजय की यह कुछ सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक है। फिल्म को IMDb पर 8.6 रेटिंग मिली थी। यह फिल्म थलपति विजय की सबसे हाई आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म है।

कहानी कुट्टी नाम के एक नेकदिल लड़के की है जो जब भी अपनी प्रेमिका से मिलने जाता है तो कुछ ऐसे इत्तेफाक बनते हैं कि उसका गुंडापन सामने आ जाता है। यही इत्तेफाक उन्हें मिलाता है, लेकिन फिर अलग भी कर देता है। थलपति विजय की इस फिल्म को IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली थी।

इस फिल्म ने सिर्फ दर्शकों के दिलों में ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी अलग जगह बनाई थी। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया था। बॉक्स ऑफिस पर पांच गुना से ज्यादा की कमाई करने वाली यह फिल्म एक कबड्डी प्लेयर की कहानी है जो एक कॉम्पटिशन के दौरान एक लड़की को बचाता है, जिससे एक पावरफुल आदमी जबरन शादी करने की कोशिश कर रहा है। (IMDb Rating: 8.2)

कहानी जीवा नाम के लड़के की है जो मिनी से प्यार करता है, लेकिन मिनी के तीनों भाई हर बार जीवा से मिलने पर उसे पीटते हैं। इसलिए दोनों अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ भागकर शादी करने का फैसला करते हैं। विजय की इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 रही थी।

IMDb पर 8.1 रेटिंग वाली थलपति विजय की इस फिल्म को बनाने में 70 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सबको चौंका दिया था। फिल्म की कहानी एक भागे हुए क्रिमिनल की है जो एक गांव पर कब्जे की कोशिश में लगे कॉर्पोरेट के खिलाफ भिड़ जाता है।

थलपति विजय की इस फिल्म की आईएमडीबी पर रेटिंग 8.1 है। कहानी एक आर्मी कैप्टर की है जो एक आतंकवादी गिरोह का पता लगाने और उसे खत्म करने के मिशन पर है। जबरदस्त एक्शन से लबरेज इस फिल्म को बनाने में 70 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.9 है। कहानी कॉलेज के दोस्त जेनी और शिवा की है जो एक गलतफहमी के चलते अलग हो जाते हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन उनका ईगो उन्हें दोबारा एक होने से रोकता है।
