Bhooth Bangla Trailer Review: ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, पढ़िए लोगों का रिएक्शन
Bhooth Bangla Trailer Review in Hindi: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आ गया है। लोगों ने अपना रिव्यू भी सोशल मीडिया पर शेयर कर करना शुरू कर दिया है।

Akshay Kumar Film Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आ गया है। ट्रेलर देख लोग निराश हो गए हैं। दरअसल, जब फिल्म का टीजर आया था तब लोगों ने कहा था कि ये ‘भूल भुलैया’ जैसी लग रही है। वहीं ट्रेलर में अक्षय कुमार और राजपाल यादव के डायलॉग्स सुनकर लोग कह रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म नहीं चलने वाली है। ऐसा क्यों? आइए बताते हैं।
ट्रेलर में क्या है?
'भूत बंगला' के ट्रेलर में अक्षय एक ऐसे बंगले के वारिस बनते हैं, जिसके पीछे एक डरावना जंगल होता है। इस जंगल को 'पिशाच वन' कहा जाता है। परेश रावल बंगले में मौजूद खतरों के बारे में अक्षय को चेतावनी देने की कोशिश करते हैं। हालांकि, अक्षय उनकी नहीं सुनते हें और वहां शादी करने का फैसला लेते हैं। असरानी, अक्षय को बताते हैं कि मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता क्योंकि यहां 'वधुसुर' नाम की एक बुरी शक्ति है। ट्रेलर के आखिर में, अक्षय अनजाने में वधुसुर को उसकी नींद से जगा देते हैं।
लोगों का रिएक्शन
‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में अक्षय कुमार का वायरल डायलॉग ‘बहन डर गई बहन डर गई’ और राजपाल यादव का ‘मैं मंदिर का घंटा हूं क्या?’ को रिएक्रिएट किया गया है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि प्रियदर्शन अपनी ही फिल्म के फेमस डायलॉग्स को रिएक्रिएट क्यों कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘प्रियदर्शन सर आपको मीम्स बनवाने है। मीम्स से अपनी फिल्म नहीं बनानी है।’
यहां देखिए ट्रेलर
इस फिल्म की खास बात
प्रियदर्शन की डायरेक्ट की हुई 'भूत बांग्ला' में अक्षय कुमार हैं। लोग इस फिल्म के लिए इतने एक्साइटेड इसलिए हैं क्योंकि 'हेरा फेरी' (2000), 'गरम मसाला' (2005), 'भागम भाग' (2006), 'भूल भुलैया' (2007), 'दे दना दन' (2009) और 'खट्टा मीठा' (2010) जैसी फिल्में देने के बाद एक बार फिर प्रियदर्शन और अक्षय साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और जीशु सेनगुप्ता भी हैं।
कब आ रही है फिल्म?
अक्षय की फिल्म पहले 10 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की आंधी को देख मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी। अब ये फिल्म 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन