Akshay Kumar Bhoot Bangla BTS Wamiqa Gabbi perform risky train sequence all you need to know भूत बंगला के लिए वामिका गब्बी ने शूट किया रिस्की ट्रेन सीक्वेंस, अक्षय कुमार ने थामा हाथ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

भूत बंगला के लिए वामिका गब्बी ने शूट किया रिस्की ट्रेन सीक्वेंस, अक्षय कुमार ने थामा हाथ

Bhoot Bangla Behind The Scene: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस वामिका गब्बी नजर आएंगी। वामिका ने फिल्म में एक रिस्की स्टेंट किया है। 

Wed, 18 March 2026 07:00 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
भूत बंगला के लिए वामिका गब्बी ने शूट किया रिस्की ट्रेन सीक्वेंस, अक्षय कुमार ने थामा हाथ

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 6 दिन पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म से एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) तेजी से वायरल हो रहा है। इस सीन में वामिका एक रिस्की स्टेंट करती दिख रही हैं। वामिका ने ये स्टेंट बिना किसी एक्सटर्नल सपोर्ट के परफॉर्म किया है। आइए जानते हैं क्या है वो सीन।

वामिका और अक्षय के इस सीक्वेंस की हो रही चर्चा

हम जीस सीन की बात कर रहे हैं उसमें अक्षय कुमार और वामिका दोनों ही नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ट्रेन के अंदर खड़े हैं। वहीं, वामिका अक्षय कुमार का हाथ पकड़कर खुद पूरा ट्रेन के बाहर लटकी हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वामिका ने ये सीन खुद परफॉर्म किया है।

वामिका ने बिना किसी सपोर्ट के परफॉर्म किया ये सीन

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया, वामिका ने इस सीक्वेंस को लेकर अक्षय कुमार पर पूरी तरह भरोसा जताया और बिना किसी एक्सटर्नल सपोर्ट के इसे पूरा किया। दोनों के बीच का तालमेल कैमरे पर सहजता से नजर आया है, जिससे वो सीन स्वभाविकव और नेचुरल लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सुपरहिट फिल्म के लिए प्रियदर्शन ने दी थी गोविंदा को चेतावनी, कही दी थी ये बात

वामिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वामिका अक्षय के साथ पंजा लड़ाती नजर आ रही हैं। वामिका पहले पंजा लड़ाने में हार रही होती हैं कि तभी कोई वामिका की लिपस्टिक लाकर टेबल पर रख देता है। अपनी लिपस्टिक बचाने के लिए वामिका अक्षय के हाथ को जोरदार तरीके से दूसरी तरफ घुमा देती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार ने लाइव करके दिखाया यह सीन, 'भूत बंगला' के प्रमोशन में चकराए फैंस

कब रिलीज होगी भूत बंगला?

भूत बंगला की बात करें तो ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन है। इस फिल्म के बहाने अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद बड़े पर्दे पर जादू बिखेरेगी। भूत बंगला में राजपाल यादव, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे कलाकार भी नजर आनेवाले हैं। भूत बंगला की आधिकारिक ऐलान साल 2024 में हुआ था। इससे पहले आखिरी बार अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के साथ खट्टा-मीठा में काम किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भूल भुलैया या उसका सीक्वल?, अक्षय की भूत बंगला का टीजर देख ये पूछ रहे हैं लोग

साल 2010 में रिलीज हुई थी खट्टा-मीठा

खट्टा-मीठा साल 2010 में रिलीज हुई थी। वो एक क्राइम, कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। खट्टा-मीठा में अक्षय कुमार के साथ त्रिशा कृष्णन, राजपाल यादव, जयदीप अहलावत और जॉनी लीवर जैसे कलाकार नजर आए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।