Bhoot Bangla Teaser Review in Hindi Know about akshay kumar upcoming horror comedy filmy Bhooth Bangla Teaser: भूल भुलैया या उसका सीक्वल?, अक्षय की भूत बंगला का टीजर देख ये पूछ रहे हैं लोग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Bhooth Bangla Teaser: भूल भुलैया या उसका सीक्वल?, अक्षय की भूत बंगला का टीजर देख ये पूछ रहे हैं लोग

Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर देखने के बाद लोग निराश हैं। वे कह रहे हैं कि उन्हें प्रियदर्शन और अक्षय की इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं।

Thu, 12 March 2026 12:39 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Bhooth Bangla Teaser: भूल भुलैया या उसका सीक्वल?, अक्षय की भूत बंगला का टीजर देख ये पूछ रहे हैं लोग

Akshay Kumar Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो गया है। वहीं फिल्म 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन', 'खट्टा मीठा' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुकी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन जोड़ी 16 साल बाद ‘भूत बंगला’ के जरिए वापसी कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की पहली झलक देख लोग क्या बोल रहे हैं।

कैसा है टीजर?

‘भूत बंगला’ का टीजर देख लोगों को अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूल भुलैया' याद आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी शुरुआत भी ठीक उसी तरह होती है जिस तरह ‘भूल भुलैया’ की हुई थी। दोनों में फर्क सिर्फ इतना है कि उसमें मंजूलिका नाम की चुड़ैल थी, इसमें वधुसुर नाम का भूत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये होगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म हैवान की कहानी, सस्पेंस,थ्रिलर से भरी

टीजर में क्या दिखाया गया है?

‘भूत बंगला’ का टीजर मंगलपुर के वधुसुर की कहानी से शुरू होता है। वधुसुर उन्हें मार डालता है जो मंगलपुर में शादी करते हैं। टीजर में अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, जीशु सेनगुप्ता, राजेश शर्मा और स्वर्गीय असरानी के किरदार को इंट्रोड्यूज किया जाता है। अक्षय कुमार की कॉमेडी का छोटा सा रूप पेश किया जाता है और फिर वधुसुर की झलक दिखाई जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार ने लाइव करके दिखाया यह सीन, 'भूत बंगला' के प्रमोशन में चकराए फैंस

क्या बोल रहे हैं लोग?

टीजर देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि उन्हें अक्षय कुमार और प्रियदर्शन पर भरोसा है। वे साथ में जरूरी अच्छी फिल्म लाएंगे, लेकिन टीजर देखकर लग रहा है कि ये ‘भूल भुलैया’ या उसका सीक्वल है। कुछ लोग लिख रहे हैं कि अक्षय कुमार अपने ओजी अवतार में लौट आए हैं। वहीं कुछ का कहना है कि उन्हें टीजर देखकर न हंसी आई और न ही डर लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 मार्च के दिन ओटीटी पर होगा धमाका, एक साथ रिलीज होंगी 9 फिल्में और सीरीज

यहां देखिए फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।