धुरंधर 2 से डरी भूत बंगला? मेकर्स ने बताया क्यों बदली अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज डेट
Bhoot Bangla New Release Date: अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। आइए जानते हैं क्यों बदली गई फिल्म की रिलीज डेट।

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगाल की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। फैंस इस रिलीज डेट में बदलाव का कारण तलाश रहे हैं। रिलीज डेट में बदलाव की चर्चाओं के बीच एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से बताया है कि रिलीज डेट में बदलाव क्यों किया गया है। रिलीज डेट में बदलाव का कारण रणवीर सिंह की धुरंधर 2 है। आइए जानते हैं एकता कपूर ने क्यों रिलीज डेट में बदलाव क्यों किया गया है।
भूत बंगला की रिलीज डेट क्यों की गई पोस्टपोन?
एकता कपूर ने रिलीज डेट से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एकता कपूर ने बताया- डिस्ट्रिब्यूटर्स और एग्जिबीटर्स से बातचीत करने के बाद हमने तय किया है कि भूत बंगला के पेड़ प्रिव्यूज 16 अप्रैल, रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। पोस्ट में आगे बताया गया है कि धुरंधर बहुत शानदार परफॉर्म कर रहे हैं, ये हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लविए बहुत अच्छी खबर है। एग्जिबीटर्स को लगता है कि रिलीज डेट में बदलाव से दोनों फिल्मों को वो स्पेस, फोकस और अटेंशन मिलेगी जो वो डिजर्व करती हैं।
एकता के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
एकता कपूर ने जो पोस्ट शेयर किया है उसपर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- धुरंधर 2 से टक्कर ना लेना समझदारी का निर्णय है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे आपकी ये ईमानदारी पसंद आई। एक ने लिखा- मेकर्स ने सही निर्णय लिया है। एक ने पूछा कि आपने धुरंधर से टक्कर तो रोक ली, लेकिन सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का क्या? वो 17 अप्रैल को ही रिलीज हो रही है।
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी में नजर आएंगे कौन-कौन से सितारे?
अक्षय कुमार की भूत बंगला की बात करें तो ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ अक्षय कुमार फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं।
धुरंधर 2 की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने 14 दिन में भारत में 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन