hindi national award winning film remade in malayalam, tamil and telugu read 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली इस हिंदी फिल्म को मलयालम, तमिल, तेलुगू में किया गया था रीमेक, पहचानिए, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली इस हिंदी फिल्म को मलयालम, तमिल, तेलुगू में किया गया था रीमेक, पहचानिए

एक ऐसी हिंदी फिल्म जिसनें तीन नेशनल अवॉर्ड जीते। इस फिल्म की कहानी का ऐसा जादू चला की साउथ सिनेमा में इसे तीन अलग भाषाओं में बनाया गया। लेकिन फिल्म दोबारा वैसा जादू नहीं चला पाई।

Sat, 23 May 2026 03:51 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली इस हिंदी फिल्म को मलयालम, तमिल, तेलुगू में किया गया था रीमेक, पहचानिए

डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया है। उन्होंने एक हसीना थी, जॉनी गद्दार, बदलापुर जैसी फिल्में बनाई। उनके साथ काम करने के लिए एक्टर हमेशा इंतजार में रहते हैं। श्रीराम राघवन की फिल्मों का हीरो हमेशा से उस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले रहा है। इसलिए उनकी एक फिल्म ने न सिर्फ नेशनल अवॉर्ड जीता बल्कि उस कहानी को साउथ की तीन अलग भाषाओं तमिल, तेलुगू और मलयालम में रीमेक किया गया था। हिंदी के साथ इन तीनों भाषाओं में फिल्म ने कमाल किया। इस फिल्म का नाम है अंधाधुन।

तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म

5 अक्टूबर 2018 को आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तबु की फिल्म अंधाधुन रिलीज हुई थी। इस ब्लैक कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर फिल्म को खुद श्रीराम ने लिखा और डायरेक्ट किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 442 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं देशभर में फिल्म 74 करोड़ ही कमा पाई। वहीं इस फिल्म का बजट 32 करोड़ था। खास बात ये है इस फिल्म ने 3 नेशनल अवॉर्ड जीते थे। अंधाधुन ने बेस्ट हिंदी फिल्म, बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले और आयुष्मान खुराना ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब फूट फूटकर रोए थे कुमार सानू…नहीं मिल रहा था काम, इस गाने ने करवाया कमबैक
अंधाधुन का रीमेक है ये फिल्म

तेलुगू में बनी थी Maestro

अंधाधुंन पर तेलुगू में Maestro में एक्टर नितिन, तमन्ना भाटिया ने लीड रोल निभाया था। फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ऑडियंस से मिक्स रिएक्शन मिला था। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गीतकार समीर अनजान के परिवार को जानते हैं आप? मिलिए उनकी बेटियों और पत्नी से

मलयालम में भ्रमम

मलयालम में अंधाधुन पर फिल्म भ्रमम बनी थी। साल 2021 में आई भ्रमम में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने लीड रोल निभाया था। फिल्म थिएटर पर डायरेक्ट रिलीज नहीं की गई थी। OTT पर ऑडियंस ने फिल्म को अच्छा रिएक्शन दिया था। भ्रमम पृथ्वीराज सुकुमारन के काम को पसंद किया गया था। ऐसा भी माना गया कि अगर फिल्म को

तमिल में अंधागन

अंधागन नाम की फिल्म बनी थी। इस फिल्म में लीड रोल में एक्टर प्रशांत नजर आए थे। एक्ट्रेस सिमरन, और प्रिया आनंद ने काम किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रोड्यूसर के पास नहीं थे पैसे…माधुरी दीक्षित को पहनाए हीरो की पत्नी के कपड़े


बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अंधाधुन बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म थी। लेकिन तमिल, तेलुगू, मलयालम में हुई रीमेक को ऑडियंस से वैसा रिएक्शन नहीं मिला। आयुष्मान स्टारर फिल्म आज भी कल्ट क्लासिक डार्क कॉमेडी में गिनी जाती है। एक्टर्स के काम को पसंद किया गया था। राधिका आप्टे को तो खुद शाहरुख खान ने फोन कर उनके काम की तारीफ की थी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में लिखी गई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी Sacnilk से ली गई है। हम इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।