lyricist sameer anjaan wife, daughters see here, meet son siddhesh गीतकार समीर अनजान के परिवार को जानते हैं आप? मिलिए उनकी बेटियों और पत्नी से, लाइमलाइट से रहते हैं दूर
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनगीतकार समीर अनजान के परिवार को जानते हैं आप? मिलिए उनकी बेटियों और पत्नी से, लाइमलाइट से रहते हैं दूर

गीतकार समीर अनजान के परिवार को जानते हैं आप? मिलिए उनकी बेटियों और पत्नी से, लाइमलाइट से रहते हैं दूर

अपने लिखे गानों से ऑडियंस को रुलाने वाले समीर अनजान के परिवार को जानते हैं आप? जानिए समीर अनजान के परिवार के इन सदस्यों के बारे में। बेटी की शादी में शामिल हुए थे अमिताभ बच्चन और जया बच्चन। 

Usha ShrivasWed, 20 May 2026 10:16 PM
1/7

समीर अनजान का परिवार

हिंदी फिल्मों में गीतकारों की अहम् भूमिका रही है। किसी जमाने में आनंद बक्शी, मजरू सुल्तानपुरी राज कर रहे थे, इनके साथ गुलज़ार, जावेद अख्तर समेत कई गीतकारों ने अपने नजरिए से हीरो के लिए गाने लिखे। इनके साथ अनजान साहब के बेटे समीर अनजान भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए। समीर अनजान ने अपने गानों के जरिए जो रोमांस किया वो तो पूरी दुनिया ने सुना। लेकिन उनकी निजी लाइफ के बारे में कम ही लोग जानते हैं।

2/7

समीर अनजान के पिता गीतकार अनजान

समीर अनजान का जन्म लालजी पांडे के घर साल 1958 में हुआ था। लालजी पांडे जिन्हें दुनिया गीतकार अनजान के नाम से जानती है। अनजान ने अपने फिल्मी सफर में कई यादगार गाने लिखे। अनजान ने अपने निधन से पहले बेटे की सफलता देखी। उन्हें अवॉर्ड लेते देखा और फिर 1997 में दुनिया को अलविदा कह दिया।

3/7

मां इंदिरा पांडे

समीर अनजान के पिता के निधन के बाद उनकी मां इंदिरा पांडे उनके साथ रह रही हैं। समीर अपनी मां के बेहद करीब हैं। और उनके साथ रहना भगवान का आशीर्वाद मानते हैं।

4/7

अरेंज मैरिज

समीर के गानों में इतना रोमांस, बिछड़न, दर्द महसूस करने वाले उनके फैंस को लगा जैसे वो गहरे प्रेम में रहे हैं। लेकिन समीर जब रिश्ते में बंधे तो उन्होंने परिवार की मर्जी को अपना बना लिया और 1985 में अरेंज मैरिज कर ली।

5/7

पत्नी अनीता पांडे

समीर ने अनीता पांडे को अपनी जीवन साथी बनाया। इस शादी से उनके तीन बच्चे हुए। दो बेटियां सुचिता और संचिता। एक बेटा जिसका नाम उन्होंने सिद्धेश रखा।

6/7

दोनों बेटियों

समीर की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। सुचिता की शादी के रिसेप्शन में खुद अमिताभ बच्चन और जया बच्चन शामिल हुए थे। अब समीर नाना भी बन चुके हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं।

7/7

बेटा सिद्धेश

समीर के बेटे सिद्धेश हैं। वो भी पिता और दादा की तरह फिल्मों के लिए लिखना चाहते हैं या उनकी दिलचस्पी किसी और चीज़ में हैं, इस बारे में समीर अनजान ने बात नहीं की।