जब फूट फूटकर रोए थे कुमार सानू…नहीं मिल रहा था काम, कभी किया था म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज, इस गाने ने करवाया कमबैक
90 के दशक में अपने गानों से अलग जगह बनाने वाले कुमार सानू करियर के बुरे दौर में अनु मलिक के कंधे पर सिर रखकर रोए थे। कमबैक के बाद जो गाना गया उस फिल्म ने जीता नेशनल अवॉर्ड।

बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू का अपना एक दौर रहा है। 90 कूमाके दशक में सिंगर ने लगातार 5 सालों तक फिल्मफेयर बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड अपने नाम किया। एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कुमार सानू के नाम है। इतनी सफलता देखने के बाद कुमार सानू के करियर में एक ऐसा दौर भी आया था जब उनके पास कोई काम नहीं था। और जब काम मिला तो कुमार सानू की आंखों में आंसू थे। वो गाना जबरदस्त हिट हुआ और एक बार फिर फिल्मों में कुमार सानू की आवाज सुनाई दी थी।
अनु मलिक को आया था आदित्य चोपड़ा का मैसेज
अनु मलिक ने टीवी रियलिटी शो सा रे गा मा पा में कुमार सानू के साथ का एक किस्सा शेयर किया था। अनु मलिक ने बताया कि वो उनके करियर का बुरा दौर था। करीब 12-13 सालों तक उनके पास कोई फिल्म नहीं थी। उनसे गाना बनवाने के लिए कोई भी प्रोड्यूसर उनके पास आ नहीं रहे थे। और ना ही वो कहीं काम मांगने जा रहे थे। ये बुरा दौर था। फिर एक दिन उन्हें मैसेज आया जिसमें लिखा था कि 'अनु जी मेरे ऑफिस में आकर मिलो'। ये मैसेज फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा का था।
कुमार सानू से गवाना चाहते थे गाना
अनु मलिक ने बताया कि जब वो आदित्य चोपड़ा से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे तो उन्हें एक फिल्म के बारे में बताया गया। उन्हें कहा गया कि डायरेक्टर शरत कटारिया के साथ वो फिल्म करने वाले हैं। वरुण ग्रोवर इस फिल्म के लिरिस्ट होंगे। और फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना का जो कैरेक्टर है वो कुमार सानू का बड़ा फैन है। अनु मलिक ने आगे बताया कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा को आईडिया दिया था कि इस फिल्म का कोई एक गाना कुमार सानू से गवाया जाए।
फूट फूटकर रोए थे कुमार सानू
अनु मलिक ने आगे बताया कि उस समय कुमार सानू भी गायब थे। उनकी आवाज कहीं सुनाई नहीं दे रही थी। उनके पास भी काम नहीं था। उन्हें लगा कि जैसे वो काम नहीं मिलने पर इतने परेशान थे तो शायद सानू भी होगा। वो कहता नहीं होगा। आगे अनु मलिक ने कहा कि उन्होंने कुमार सानू को अपने घर बुलाया और कहा कि उन्होंने एक मुखड़ा बनाया है। वो उनसे ही गवाना चाहते हैं। अनु मलिक ने कहा कि सिर्फ इतना बोलने के बाद कुमार सानू खड़े हुए और फूट फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि वो कभी नहीं भूल सकते कि उस दिन कुमार सानू, अनु मलिक के कंधे पर सिर रखकर रोए थे। जो जो गाना उन्होंने उस समय गया था वो था ‘तुम से मिले दिल में उठा दर्द करारा’। ये फिल्म थी ‘दम लगाकर हईशा’ जो साल 2015 में रिलीज हुई थी।
90s के दशक के किंग थे कुमार सानू
बता दें, 90 के दशक फिल्म आशिकी के गाने गाकर अपनी अलग पहचान बनाई। इसके बाद सलमान खान की फिल्म साजन, शाहरुख खान की दीवाना और बाज़ीगर के गाने जबरदस्त हिट हुए और कुमार सानू अपने करियर के पीक पर थे। कुमार सानू ने करीब 3 दशक हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री पर धमाका किया। लेकिन लोगों की पसंद बदलने के बाद नए सिंगर्स की एंट्री, नए तरह के म्यूजिक का चलन चला। एक वक्त पर 28 गाने रिकॉर्ड करने वाले कुमार सानू के पास अब पहली जैसी फिल्में नहीं हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन