प्रोड्यूसर के पास नहीं थे पैसे…माधुरी दीक्षित को पहना दिए हीरो की पत्नी के कपड़े, ऐसे हुआ मेकअप
माधुरी दीक्षित के बारे में आप ये बात जानते हैं कि उन्हें एक प्रोड्यूसर ने पैसों की तंगी की वजह से लीड हीरो की पत्नी के कपड़े पहनाए थे। हीरो की पत्नी ने ही किया था मेकअप। पहचानिए इस फिल्म को।

बॉलीवुड की धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित के सफल करियर के बारे में दुनिया बात करती है। बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, उनके डांस सॉन्ग के चर्चे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं माधुरी के करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्मों से हुई थी। 1984 में आई पहली फिल्म अबोध के बाद एक्ट्रेस ने कई फ्लॉप फिल्मों में काम किया। उनमें से एक ऐसी भी फिल्म थी जिसमें माधुरी को हीरो की पत्नी के कपड़े पहनाए गए थे। फिल्म के प्रोड्यूसर के पास पैसा नहीं था।
शेखर और माधुरी की पहली मुलाकात
शेखर सुमन ने अपने एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। वो कहते हैं कि रेखा के साथ पहली फिल्म संसार के बाद उन्हें एक फिल्म ऑफर हुई थी। प्रोड्यूसर सरवन सिंह रहल ने एक्टर को बताया कि एक नई लड़की आई है जिसका नाम माधुरी दीक्षित है। वो इस फिल्म की हीरोइन हैं। उस समय अपनी हीरोइन माधुरी से मिलने के लिए शेखर सुमन अपने प्रोड्यूसर के साथ माधुरी के घर पहुंचे। एक्टर ने कहा कि माधुरी उस समय नहाने गई थीं। जब वो आई तो उनकी खूबसूरती देखकर वो हैरान हो गए। माधुरी को देखते ही शेखर सुमन ने फिल्म के लिए हां कह दी थी।
शेखर सुमन की पत्नी के कपड़े पहनती थीं माधुरी
आगे शेखर सुमन ने बताया कि प्रोड्यूसर का बजट कम था। इसलिए उन्होंने रिक्वेस्ट की कि फिल्म की शूटिंग उनके घर पर की जाए। माधुरी के पास टैक्सी के पैसे नहीं थे इसलिए खुद शेखर सुमन अपने स्कूटर पर उन्हें हर सुबह उनके घर से लेने जाते, शूटिंग के बाद एक्ट्रेस को छोड़ने भी जाते थे। शेखर सुमन ने बताया कि प्रोड्यूसर के पास मेकअप आर्टिस्ट और आउटफिट के लिए भी पैसे नहीं थे। तो इस फिल्म के लिए उनकी पत्नी अल्का ही माधुरी का मेकअप किया करती थीं। और माधुरी ने फिल्म के कई सीन में अल्का के घर के कपड़े पहने थे। इस तरह और इतने स्ट्रगल देखने के बाद माधुरी ने सफलता की सीढ़ी चढ़ी है।
फिल्म की कास्ट
शेखर सुमन और माधुरी दीक्षित ने जिस फिल्म में साथ काम किया था उसका नाम था मानव हत्या। ये फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शेखर सुमन, माधुरी दीक्षित के अलावा गुलशन ग्रोवर, अरविंद देशपांडे, शरत सक्सेना, राजेश पुरी, टॉम आल्टर, सुधीर दलवी, प्रवीण कुमार और सुनील थापा जैसे एक्टर्स थे। इस फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक ने तैयार किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन