have you scene Pakistani spy drama Jahannum Baraasta Jannat people called it 200 rs budget sasti dhurandhar trolling धुरंधर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर बनाया शो, लोगों ने उड़ाई खिल्ली, बोले- ये तो उल्लू ऐप की सीरीज है, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर बनाया शो, लोगों ने उड़ाई खिल्ली, बोले- ये तो उल्लू ऐप की सीरीज है

धुरंधर 2 आने के बाद पाकिस्तान इस मूवी के खिलाफ काफी जहर उगल चुका है। अब उनकी एक टीवी सीरीज की क्लिप्स वायरल हैं जिसे लोग उल्लू ऐप की सीरीज बताकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। 

Mon, 20 April 2026 12:02 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर बनाया शो, लोगों ने उड़ाई खिल्ली, बोले- ये तो उल्लू ऐप की सीरीज है

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स पाकिस्तान में बैन थे। हालांकि पड़ोसी मुल्क में फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इतना ही नहीं पाइरेटेड वर्जन भी देखे गए। अब वहां की एक टीवी सीरीज का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है। टीवी सीरीज का नाम है जहन्नुम बा'रास्ता जन्नत। इसे लोग पाकिस्तानी सस्ता धुरंधर बता रहे हैं। यह आतंकवाद और बदले की रोमांटिक कहानी है। बताया जा रहा है कि इसमें एक जासूस भी दिखाया गया है। शो की क्लिप्स वायरल हैं जिनमें भारत, रॉ अफसर और उनका ऑफिस दिख रहा है। इस शो में एक्टर जावेद शेख हैं जो भारत की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। लोग उनको भी भारत-विरोधी टीवी सीरीज में काम करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

लोग उड़ा रहे खिल्ली

पाकिस्तानी टीवी सीरीज जहन्नुम बा'रास्ता जन्नत 29 से टेलीकास्ट होना शुरू हुआ। इसमें भारत के ऑपरेशन सिंदूर और रॉ के अफसर वगैरह दिखाए गए हैं। यह एक स्पूफ है जिसका इंडिया में काफी मजाक उड़ रहा है। लोग लिख रहे हैं धुरंधर के जवाब में यह सस्ती सीरीज शुरू की है। इसमें काम करने वाले पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख पर भी लोग भड़के हुए हैं। उन्होंने ओम शांति ओम, नमस्ते लंदन, जन्नत, अपने, तमाशा जैसी फिल्मों में काम किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं है ओटीटी कनेक्शन तो फ्री में देखें ये पाकिस्तानी ड्रामा, 62 मिलियन+ व्यूज

लोगों ने लिखा- 200 रुपये बजट

रेडिट पर एक क्लिप वायरल है। इसे पोस्ट करके एक यूजर ने कैप्शन लिखा है, 'पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख कई दशक बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद अब भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए बी-ग्रेड प्रोपागैंडा फिल्म बना रहा है।' इस पोस्ट पर कई लोगों ने शो का मजाक उड़ाया है। एक ने कमेंट लिखा है, ये ऑल्ट बालाजी शो जैसा क्यों लग रहा है। ट्विटर पर भी एक अकाउंट से इस सीरीज की क्लिप पोस्ट की गई है। इसमें कैप्शन लिखा है, भारत धुरंधऱ बनाता है। पाकिस्तान छुछंदर बनाता है। इस पर एक कमेंट है, ये उल्लू ऐप की वेबसीरीज लग रही है। कम से कम मूवी तो अच्छी बनाओ कि देख के थोड़ा मजा आए। एक ने लिखा है, यह 200 रुपये तगड़े बजट की है। लोगों ने इस सीरीज में कई गलतियां निकाली हैं। एक ने लिखा है, R&AW है RAW नहीं। एक कमेंट है, भारत में माजी कौन बोलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'सबसे पहले मैं पाकिस्तान जाऊंगा...', ‘धुरंधर 2’ फेम माधवन का वीडियो वायरल

क्या दिख रहा है क्लिप में

वायरल क्लिप में दिल्ली में रॉक का हेडक्वॉर्टर दिखाया जाता है। इसके बाद रॉ के सेक्रेट्री प्रीतम जयपाल दिखते हैं जिनके नाम की स्पेलिंग Pretum है। वह किसी स फोन पर बात करते दिखते हैं। सामने एक महिला खड़ी होती है जो कि रॉ की डायरेक्टर है और उसका नाम गोपी गजमानी है। मेल एक्टर बोलता है, गोपीजी सरकार आपके काम से बहुत खुश है। महिला बोलती है, आपके आशीर्वाद बिना ये असंभव था। हमारे जिहाद को दहशतगर्दी कहने वाले मौलवियों को तो बदनाम कर दिया हमने, देख लीजिए पाकिस्तान का हाल। मेल एक्टर कहता है, हाल नहीं मुस्तकबिल, माजी तो हम उनका दागदार कर चुके। महिला बोलती है, सिर्फ हम नहीं, दुनिया में और भी बहुत से लोगों ने पाकिस्तान को तोड़ने का सपना देख रखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान को भा रहे अलका याग्निक के गाने, टॉप 7 में सनी देओल और सलमान के सॉन्ग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।