पाकिस्तान को भा रहे अलका याग्निक के गाने, टॉप 7 लिस्ट में सनी देओल और सलमान के खान के भी सॉन्ग
पाकिस्तान में बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्मों के फैन हैं, इसमें कोई शक नहीं। यहां के गाने भी वहां खूब सुने जाते हैं। यूट्यूब चार्ट्स भारत के सिंगर्स छाए हुए हैं। जरा चेक कीजिए पड़ोसी देश को हमारे कौन से गाने पसंद आ रहे हैं।

पाकिस्तान सामने से ही भले ही भारत विरोधी होने का दावा करे लेकिन एंटरटेनमेंट के मामले में उसकी पहली पसंद बॉलीवुड है। चाहे वो बैन फिल्में चोरी से देखने का मामला हो या यूट्यूब पर इंडिया के सिंगर्स के गाने सुनना। रीसेंट यूट्यूब चार्ट में 18 मार्च से 14 अप्रैल तक की आर्टिस्ट लिस्ट सामने आई। इसमें अलका याग्निक नंबर 1 पर हैं। पाकिस्तान में अलका के गाने खूब सुने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा गाने लाहौर के लोग सुन रहे हैं। वहां 31.4 मिलियन व्यूज हैं। वहीं पूरे पाकिस्तान में इस ड्यूरेशन में अलका याग्निक के गानों को 106 मिलियन व्यूज मिले हैं।। यहां जानिए कौन से गाने टॉप 7 की लिस्ट में हैं।
चोरी-चोरी
पाकिस्तान यूट्यूब चार्ट्स की लिस्ट में नंबर 1 पर चोरी-चोरी फिल्म का गाना 'तू मेरे सामने' है। गाने को अलका याग्निक के साथ उदित नारायण ने भी गाया है। 17 मार्च से 14 अप्रैल 2026 वाले वीक में इस गाने को 4.35 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाना आनंद बख्शी ने लिखा है। इस गाने में रानी मुखर्जी, अजय देवगन और सोनाली बेंद्रे हैं।
वो तस्सवुर का आलम
पाकिस्तान में अलका याग्निक का गाना 'वो तस्सवुर का आलम' दूसरे नंबर पर है। इसे भी उदित नारायण ने साथ में गाया है। गाने को 2.09 मिलियन व्यूज मिले हैं। यह गाना ऐतराज फिल्म का है। गाना समीर ने लिखा है। म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया हैं।
कोई जाए तो ले आए
तीसरा गाना जो पाकिस्तानी लोग खूब सुन रहे हैं, वो है ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया सॉन्ग 'कोई जाए तो ले आए।' यह गाना घातक फिल्म का है जिसके हीरो सनी देओल भी हैं। गाने को 1.79 मिलियन व्यूज मिले हैं। ये गाना राहत इंदौरी ने लिखा है।
दिल के बदले सनम
चौथे नंबर पर सलमान खान की फिल्म क्योंकि का गाना है 'दिल के बदले सनम'। एक हफ्ते में इसे यूट्यूब पर लोगों ने 1.44 मिलियन व्यूज दिए हैं। इस गाने को भी समीर ने लिखा है।
तेरा दिलबर
नंबर पांच पर अल्का याग्निक और सोनू निगम की जोड़ी है। गाना 'ये दिल' मूवी का है। लिरिसिस्ट समीर हैं। एक्टर तुषार कपूर और अनीता हसनंदानी। गाना 1.38 मिलियन बार देखा जा चुका है।
हमने तुमको दिल ये दे दिया
पाकिस्तान के चार्ट में जो गाना छठवें नंबर पर है वो है, 'हमने तुमको दिल ये दे दिया'। इस गाने को अलका याग्निक और बाबुल सुप्रियो ने गाया है। 1.33 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाना गुनाह फिल्म का है। डीनो मोरिया और बिपासा बसु पर फिल्माया गया है।
मोहब्बत दिल का सुकून
उदित नारायण, अलका याग्निक और कुमार सानू का गाया ये गाना टॉप 7 की लिस्ट में आखिरी नंबर पर है। इसके लिरिसिस्ट समीर हैं। गाने को 1.32 मिलियन व्यूज मिले हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन