'सबसे पहले मैं पाकिस्तान जाऊंगा और...', 'धुरंधर 2' में अजय सान्याल बने माधवन और अर्जुन रामपाल पुराना वीडियो वायरल
जहां 'धुरंधर 2' कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा रही है, वहीं इस गहमागहमी के बीच, IIFA के रेड कार्पेट का एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें माधवन और अर्जुन रामपाल पाकिस्तान में IIFA होस्ट करने के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

आदित्य धर की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर 2' ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है। इस फिल्म का खुमार लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। एक तरफ जहां 'धुरंधर 2' कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा रही है, वहीं, दूसरी तरफ इस स्पाई थ्रिलर को 'प्रोपगैंडा' करार दिया है। हालांकि, इस गहमागहमी के बीच, IIFA के रेड कार्पेट का एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स यहां तक आर माधवन और अर्जुन रामपाल पाकिस्तान में IIFA होस्ट करने के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अर्जुन रामपाल और माधवन के जवाब ने खींचा ध्यान
दरअसल, 'धुरंधर 2' की धूम के बीच IIFA के रेड कार्पेट का एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है। इस वीडियो में एक रिपोर्टर ने कई मशहूर हस्तियों से पूछा था, "क्या आपने कभी पाकिस्तान में IIFA होस्ट करने के बारे में सोचा है?" इस सवाल पर अनिल कपूर से लेकर अनुपम खेर तक, कई लोगों ने इस पर अपनी राय दी, लेकिन हर किसी का ध्यान 'धुरंधर 2' आर. माधवन और अर्जुन रामपाल के बयान ने खींचा। 'धुरंधर 2' में माधवन ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर 'अजय सान्याल' और रामपाल ने ISI के एक बेरहम एजेंट 'मेजर इकबाल' का किरदार निभाया था।
उन्होंने क्या कहा?
वीडियो में आप सुन सकते हैं क आर माधवन ने पाकिस्तान में IIFA होस्ट करने के बारे में सोचा है? सवाल का जवाब देते हुए कहा, "हां, मैं सबसे पहले वहां जाऊंगा। मैं बस अपने पाकिस्तानी भाई-बहनों से यह कहना चाहता हूं कि आपका प्यार Twitter और Facebook के जरिए हमेशा मुझ तक पहुंचता है। मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि आप हमें देखते हैं और पसंद करते हैं। मैं सचमुच बहुत भावुक हो जाता हूं कि हमें सरहद पार से इतना प्यार मिलता है।" वहीं, अर्जुन रामपाल ने कहा, "दिल से तो यही तमन्ना है कि IIFA कम से कम एक बार पाकिस्तान जरूर जाए।"
अन्य स्टार्स ने भी पाकिस्तान के लिए दिखाया बड़ा दिल
रेड कार्पेट पर इस सवाल का जवाब देने वाले कुछ अन्य एक्टर्स में बॉबी देओल, अनिल कपूर और अनुपम खेर शामिल थे। अनिल कपूर ने कहा, "मैं पाकिस्तान आना चाहता हूं, मुझे बुलाइए! प्लीज।" अनुपम खेर बोले, "हो सकता है कि नेताओं के बीच रिश्ते अच्छे न हों, लेकिन वहाँ और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। उनके बीच बहुत प्यार है।" वहीं, बॉबी देओल ने कहा, "जरूर होगा। लोग पागल हो जाएंगे, इससे भी ज़्यादा शोर-शराबा होगा।" ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन