Pakistani most watched top 3 dramas kaisi teri khugarzi wins with 62 million views know best tv show watch on youtube नहीं है कोई ओटीटी कनेक्शन तो फ्री में देखें इंडिया में पॉप्युलर ये पाकिस्तानी ड्रामा; 62 मिलियन+ व्यूज, Web-series Hindi News - Hindustan
More

नहीं है कोई ओटीटी कनेक्शन तो फ्री में देखें इंडिया में पॉप्युलर ये पाकिस्तानी ड्रामा; 62 मिलियन+ व्यूज

Pakistani Drama Recommendations: अगर आपके पास कोई भी ओटीटी कनेक्शन नहीं है तो आप यूट्यूब पर फ्री में पाकिस्तान का ये ड्रामा देख सकते हैं। व्यूज के मामले में टॉप 20 में यह नंबर 1 पर है।

Wed, 21 Jan 2026 02:43 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
नहीं है कोई ओटीटी कनेक्शन तो फ्री में देखें इंडिया में पॉप्युलर ये पाकिस्तानी ड्रामा; 62 मिलियन+ व्यूज

पाकिस्तानी सीरियल्स के चर्चे दोस्तों से सुने हैं और देखने का मन बना लिया है तो आपके लिए एक रेकमंडेशन है। शो का नाम है कैसी तेरी खुदगर्जी और इसे 62 मिलियन से ज्याद व्यूज मिल चुके हैं। इंट्रेस्टिंग बात है कि पाकिस्तान के साथ भारत में भी इसे खूब देखा गया है। इस टीवी सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। यह साल 2022 में रिलीज हुआ था और अभी तक खूब देखा जा रहा है। शो में पाकिस्तान के पॉप्युलर एक्टर दानिश तैमूर हैं। एक्ट्रेस दुरेफिशां सलीम हैं। आइए जानते हैं क्या स्टोरी है।

इमोशंस से भरी कहानी

पाकिस्तानी ड्रामा भारतीय दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर हो चुके हैं। अगर आप भी ऐसा कोई ड्रामा खोज रहे हैं जो इंगेजिंग और नए एपिसोड का इंतजार ना करना पड़े तो कैसी तेरी खुदगर्जी देख सकते हैं। इसके सारे एपिसोड्स आ चुके हैं तो आप अपनी सहूलियत के हिसाब से देख सकते हैं। कहानी एक अमीर बिजनस टायकून शमशेर की है, जिसे मिडिल क्लास लड़की महक से प्यार हो जाता है। शमशेर जिद्दी और घमंडी हैका परिवार दोनों के रिश्ते के लिए राजी नहीं होता, कुछ ऐसी परिस्थितियां आती हैं कि उनका रिश्ता और उलझ जाता है। कहानी इतनी आसान नहीं है, इसमें कई ट्वि्स्ट आते हैं और महक की शादी शमशेर से हो जाती है। इसके बाद एक शॉकिंग ट्रैजिडी होती है, जिसे बताकर हम आपको स्पॉयलर नहीं देना चाहते।

टॉप 20 में नंबर 1 शो

लॉलीवुड के अपडेट्स देने वाले इंस्टाग्राम हैंडल एंटरटेनमेंट एरा के मुताबिक, कैसी तेरी खुदगर्जी पाकिस्तान के सबसे ज्यादा देखे गए शोज में से है। इसको 62 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसमें भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ के व्यूज शामिल हैं। जनवरी में पाकिस्तान के टॉप 20 ड्रामा की लिस्ट में यह नंबर 1 पर है। डेटा सोर्स सलाम लॉलीवुड इंस्टा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के 9 पॉप्युलर ड्रामा जिनकी भारत के लोगों को लगी लत, IMDb 9+

ये हैं टॉप 3 शोज

कैसी तेरी खुदगर्जी के बाद दूसरा नंबर खुदा और मोहब्बत 3 का है। इसे 60.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। तीसरे नंबर पर शो तेरे बिन है जिसको 60.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। इन टॉप 3 पाकिस्तानी ड्रामा में कांटे की टक्कर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।