Friday Release New Movies and Series on 3 April on netflix prime video zee5 apple tv OTT Release: 3 अप्रैल को मनोरंजन का धमाका, ओटीटी पर 12 फिल्में और सीरीज देंगी दस्तक, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

OTT Release: 3 अप्रैल को मनोरंजन का धमाका, ओटीटी पर 12 फिल्में और सीरीज देंगी दस्तक

Upcoming Movies and Series: 3 अप्रैल के दिन ओटीटी पर एक या दो नहीं, बल्कि 12 फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। वीकेंड का मजा दोगुना होने वाला है।

Thu, 2 April 2026 06:17 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
OTT Release: 3 अप्रैल को मनोरंजन का धमाका, ओटीटी पर 12 फिल्में और सीरीज देंगी दस्तक

अगर आप इस वीकेंड बिंज-वॉच करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए। 3 अप्रैल के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, ड्रामा और थ्रिलर का तगड़ा कॉम्बो रिलीज होने जा रहा है। जी हां! प्राइम वीडियो, जी5, नेटफ्लिक्स और एप्पल टीवी पर 12 फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। यहां इन फिल्मों और सीरीज के बारे में सारी जानकारी दी गई है।

1. भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन

ओटीटी: जी5

टेलीविजन के फेमस सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ पर फिल्म बनी है जिसका नाम ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे रही है। यहां देखिए इसका ट्रेलर।

2. वध 2

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’ नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इस क्राइम ड्रामा के पहले पार्ट को पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे, वहीं दूसरा पार्ट थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आ रहा है।

3. सितारे जमीन पर

ओटीटी: सोनी लिव

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' पहले थिएटर में आई, फिर इसने यूट्यूब पर दस्तक दी, वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

4. मामला लीगल है - सीजन 2

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

अदालत के चक्कर और वकीलों की अनोखी दुनिया पर आधारित कॉमेडी सीरीज ‘मामला लीगल है’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। इसमें फिर से आपको मजेदार केस और कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिलेगा।

5. गैंग्स ऑफ गैलिसिया - सीजन 2

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

स्पेनिश क्राइम ड्रामा का दूसरा सीजन और भी खतरनाक होने वाला है। तीन साल की शांति के बाद एना और डैनियल ड्रग माफियाओं की दुनिया में वापस खिंचे चले आते हैं, लेकिन इस बार वे एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आएंगे।

6. ब्लडहाउंड्स सीजन 2

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

कोरियन एक्शन ड्रामा के शौकीनों को ‘ब्लडहाउंड्स’ बहुत पसंद आई थी। वहीं अब इसका दूसरा सीजन आ रहा है। ये सीजन और भी डार्क और दमदार लड़ाइयों से भरा होगा।

7. हाई टाइड्स सीजन 3

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

‘हाई टाइड्स’ का तीसरा सीजन आने वाला है। तीसरे सीजन में बेल्जियम के एक अमीर समुदाय की जिंदगी और उनके संघर्षों की कहानी खत्म होगी।

8. यॉर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 2

ओटीटी: एप्पल टीवी+

जॉन हैम की यह सीरीज अपने नए सीजन के साथ रहस्यों और उलझनों की एक नई परत लेकर आ रही है।

9. मां का सम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल में ओटीटी पर होगा धमाका, इस महीने 11 फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

ओटीटी - प्राइम वीडियो

इस फिल्म में एक 18 साल का लड़का अपनी मां के लिए परफेक्ट मैच ढूंढने के लिए गणित का इस्तेमाल करता है।

10. संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसनी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, शाहरुख-सलमान सबकी फिल्में रह गईं पीछे, बनाया रिकॉर्ड

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

सुधीर श्रीराम के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म क्राइम कॉमेडी फिल्म है, जो हंसी और अपराध के अनोखे मिश्रण के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

11.

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर की रामायण में कौन निभा रहा कौन-सा रोल? नितेश की फिल्म की ये है कास्ट

मृत्युंजय

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन की यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है। इसमें एक पत्रकार की कहानी दिखाई गई है जो एक गहरे और रहस्यमयी राज से पर्दा उठाता है।

12. वडम

ओटीटी: सन NXT (तमिल)

विमल और नट्टी सुब्रमण्यम की ये फिल्म एक एक्शन ड्रामा है। यह कहानी ग्रामीण जीवन की बारीकियों और वहां के रिश्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

टेबल से समझिए

फिल्मओटीटी
भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रनजी5
वध 2नेटफ्लिक्स
सितारे जमीन परसोनी लिव
मामला लीगल है सीजन 2नेटफ्लिक्स
गैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2नेटफ्लिक्स
ब्लडहाउंड्स सीजन 2नेटफ्लिक्स
हाई टाइड्स सीजन 3नेटफ्लिक्स
यॉर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 2एप्पल टीवी+
मां का समप्राइम वीडियो
संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसनीनेटफ्लिक्स
मृत्युंजयनेटफ्लिक्स
वडमसन NXT
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।