April OTT Release: अप्रैल में ओटीटी पर होगा धमाका, इस महीने 11 फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज
Upcoming Movies and Series: अप्रैल में सिर्फ थिएटर्स में ही नहीं, बल्कि ओटीटी पर भी कई सारी फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। यहां देखिए लिस्ट।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बिंज-वॉच करने वालों के लिए अप्रैल का महीना मनोरंजन का डबल डोज लेकर आ रहा है। इस महीने एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 11 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। चाहे आपको सस्पेंस-थ्रिलर पसंद हो या हल्की-फुल्की कॉमेडी, इस लिस्ट में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे इन सभी रिलीज की पूरी जानकारी दी है और साथ ही उनके ट्रेलर भी अटैच किए हैं।
अब बस नीचे दी गई लिस्ट पर नजर डालें, ट्रेलर देखें और तय करें कि इस महीने आपकी 'वॉचलिस्ट' में कौन-कौन से नाम शामिल होने वाले हैं!
हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस
वीर दास, मोना सिंह और मिथिला पालकर की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। ये फिल्म 1 अप्रैल से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में आमिर खान और इमरान खान ने कैमियो किया है।
सितारे जमीन पर
स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर' सोनी लिव पर 3 अप्रैल से स्ट्रीम होगी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 267.52 करोड़ रुपये कमाए थे।
मामला लीगल है 2
पटपड़गंज जिला कोर्ट के सबसे जुगाड़ू वकील वीडी त्यागी (रवि किशन) एक बार फिर लौट रहे हैं। इस बार उनका लक्ष्य जज बनना है। उनकी कॉमेडी सीरीज 'मामला लीगल है 2' नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल से स्ट्रीम होगी।
वध 2
क्राइम थ्रिलर फिल्म 'वध 2' भी अप्रैल में ओटीटी पर रिलीज होगी। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ये रोंगटे खड़े कर देने वाली ये फिल्म 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
तू या मैं
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' को 10 अप्रैल से आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
दो दीवाने शहर में
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने शहर में' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 17 अप्रैल से जी5 पर स्ट्रीम होगी।
टोस्टर
इस कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 'टोस्टर' में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा हैं। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल से देख सकते हैं।
अस्सी
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसमें तापसी पन्नू और कनी कुसरुति लीड रोल में हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल से जी5 पर स्ट्रीम होगी।
ब्लडहाउंड्स
कोरियन एक्शन ड्रामा सीरीज 'ब्लडहाउंड्स' का सीजन 2 भी अप्रैल में ही रिलीज होने वाला है। इसका दूसरा सीजन 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
भाभीजी घर पर हैं
आसिफ शेख और रोहिताश्व गौर स्टारर मूवी 'भाभीजी घर पर हैं' भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आप इस फिल्म को 3 अप्रैल से जी5 पर देख सकते हैं।
यादें
वेब सीरीज 'यादें' 6 अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है। ये एक मेडिकल ड्रामा सीरीज है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन