Dhurandhar 2 Record Became First Hindi Bollywood Film to cross 900 crore mark on Indian Box Office Dhurandhar 2 Record: धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, शाहरुख-सलमान सबकी फिल्में रह गईं पीछे, बनाया रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Record: धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, शाहरुख-सलमान सबकी फिल्में रह गईं पीछे, बनाया रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ने वो कर डाला जो आज तक कोई हिंदी फिल्म नहीं कर पाई है।

Wed, 1 April 2026 07:11 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Record: धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, शाहरुख-सलमान सबकी फिल्में रह गईं पीछे, बनाया रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Record: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ तबाही मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ने वो कर डाला है जो आज तक न सलमान खान की फिल्म कर पाई है और न शाहरुख खान की। ‘धुरंधर द रिवेंज’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

कौन-सा रिकॉर्ड बनाया है?

‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, आज तक कोई भी हिंदी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री नहीं ले पाई है, लेकिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने ये चमत्कार सिर्फ 15 दिनों (डे0 से डे14 तक) में कर डाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 का गदर जारी, 1000 करोड़ पर फिल्म की नजर

टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में

टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’, ‘धुरंधर’, ‘जवान’, ‘छावा, ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

फिल्मनेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारतीय)
धुरंधर 2914.50 करोड़ रुपये (1 अप्रैल शाम 7 बजे तक)
धुरंधर840.20 करोड़ रुपये
जवान640.25 करोड़ रुपये
छावा601.54 करोड़ रुपये
स्त्री 2597.99 करोड़ रुपये
एनिमल553.87 करोड़ रुपये
पठान543.09 करोड़ रुपये
गदर 2525.70 करोड़ रुपये
दंगल387.38 करोड़ रुपये
संजू342.53 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के आगे पुष्पा 2 और बाहुबली 2, नंबर 1 के रास्ते में ये फिल्म बन रही रोड़ा

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अब ‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करते हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, डे13 तक ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,435.41 करोड़ रुपये की कमाई की है।

क्या है 'धुरंधर 2' की खासियत?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है। बेहतरीन वीएफएक्स, अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्शन सीक्वेंस और रणवीर सिंह की पावर-पैक परफॉरमेंस ने इस फिल्म को कल्ट स्टेटस दिला दिया है। 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद, इस सीक्वल ने न केवल उम्मीदों को पूरा किया है, बल्कि बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों के स्तर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। आप इसका रिव्यू इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।