finland president alexander Stubb watched dhurandhar before india visit, says waiting for sequel read फिनलैंड के राष्ट्रपति को पसंद आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर, बोले-अब सीक्वल का इंतजार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

फिनलैंड के राष्ट्रपति को पसंद आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर, बोले-अब सीक्वल का इंतजार

रणवीर सिंह की धुरंधर दुनियाभर में मशहूर है। हाल में फिनलैंड के राष्ट्रपति ने भी भारत दौरे से पहले फिल्म को देखा और अब खूब तारीफ की। राष्ट्रपति को धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 19 मार्च को दस्तक दे रही है।

Sun, 8 March 2026 06:20 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
फिनलैंड के राष्ट्रपति को पसंद आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर, बोले-अब सीक्वल का इंतजार

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना ली है। धुरंधर 2 का भी ट्रेलर धूम मचा रहा है। ऐसे में फिल्म के सीक्वल को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। धमाकेदार ट्रेलर के बाद अब ऑडियंस फिल्म रिलीज के इंतजार में है। यहां तक कि फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भी सीक्वल में हमजा की असली कहानी देखना चाहते हैं। हाल में भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति ने फिल्म के बारे में बात की और बताया कि उन्हें ये फिल्म कैसी लग रही है।

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी धुरंधर

न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में फिनलैंड के राष्ट्रपति ने बताया कि भारत आने से पहले उनके बेटे ने उन्हें सुझाव दिया था कि उन्हें धुरंधर देख लेनी चाहिए। उन्होंने ये फिल्म देखी और उन्हें पसंद आई। राष्ट्रपति ने फिल्म देखने के बाद कहा कि उन्हें ये कहानी पसंद आई। वो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को सपोर्ट करते हैं। अब अलेक्जेंडर स्टब ने कह दिया कि वो भी धुरंधर 2 का इंतज़ार कर रहे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जोगी जी धीरे-धीरे…लिखने वाले म्यूजिक कंपोजर ने बनाए थे रामायण के गाने

धुरंधर 2 का ट्रेल

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर का ये बयान धुरंधर 2 के ट्रेलर के दौरान आया है। ट्रेलर को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। इस बार हमज़ा के साथ जसकीरत सिंह रंगी के किरदार को दिखाया जाएगा। ट्रेलर जबरदस्त है और ऑडियंस का अच्छा रिएक्शन सामने आया है। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस पार्ट में संजय दत्त के किरदार चौधरी असलम, आर माधवन का किरदार भारी पड़ने वाला है। फिल्म का म्यूजिक पहले से भी ज्यादा शानदार माना जा रहा है। सीक्वल में यालीना के किरदार के हाथ में बंदूक देखी जा सकती है। ट्रेलर को कुछ ही घंटों में कई मिलियन व्यूज मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस चाइल्ड आर्टिस्ट का हो गया था मर्डर, निभाया था अमिताभ बच्चन का किरदार

फिल्म का इंतजार

बता दें, धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है। दुनियाभर में लोग रणवीर के किरदार हमजा की कहानी जानना चाहते हैं। ये फिल्म करीब 11 दिन बाद 19 मार्च को रिलीज हो रही है। ऑडियंस को फिल्म की कहानी से ज्यादा उम्मीदें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म के दोनों पार्ट्स एक साथ ही शूट किए गए थे। लेकिन फिल्म को मिली जबरदस्त सफलता के बाद दूसरे पार्ट के कुछ सीन दोबारा शूट किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में यामी गौतम भी नजर आने वाली हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्योंकि… के अमर उपाध्याय की बेटी खूबसूरती के मामले में देती हैं हीरोइन को टक्कर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।