Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 mihir aka amar upadhyay daughter chenab own bekery, see pics क्योंकि… के मिहिरी अमर उपाध्याय की बेटी खूबसूरती के मामले में देती हैं हीरोइन को टक्कर, कम उम्र में ऐसे कर रही हैं कमाई
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनक्योंकि… के मिहिरी अमर उपाध्याय की बेटी खूबसूरती के मामले में देती हैं हीरोइन को टक्कर, कम उम्र में ऐसे कर रही हैं कमाई

क्योंकि… के मिहिरी अमर उपाध्याय की बेटी खूबसूरती के मामले में देती हैं हीरोइन को टक्कर, कम उम्र में ऐसे कर रही हैं कमाई

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 के मिहिर वीरानी के किरदार में एक्टर अमर उपाध्याय को प्यार मिल रहा है। अमर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन क्या आप जानते हैं अमर की बेटी भी है जो खूबसूरती के मामले में आज की हीरोइन को टक्कर देती हैं। कम उम्र में भी ऐसे कर रही हैं कमाई।

Usha ShrivasSat, 7 March 2026 09:28 AM
1/7

अमर उपाध्याय की बेटी चेनाब

एकता कपूर अपने सबसे पॉपुलर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी का सीजन 2 लेकर आई थीं। इस शो में तुलसी और मिहिर की जोड़ी पसंद की जा रही है। मिहिर के किरदार में अमर एक बार फिर सेंसेशन बन गए हैं। लेकिन इस बार उनके दोनों बच्चों की भी चर्चा हो रही है।

2/7

अमर और उनका परिवार

अमर ने साल 1999 में हेतल से शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हुए बेटा और बेटी चेनाब। परिवार सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव है। लेकिन अब चर्चे बेटी चेनाव की खूबसूरती के होते हैं।

3/7

चेनाब उपाध्याय

ये चेनाब हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। बिना लाइमलाइट में आए, चेनाब का भी फैन क्लब हैं और उन्हें पसंद किया जाता है।

4/7

पढ़ाई

चेनाब ने मुंबई में रह कर अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने आर्ट्स एंड कॉमर्स में डिग्री ली और आर्ट-क्राफ्ट की तरफ खुद को बिजी रखा हुआ है। वो अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

5/7

फैशनेबल हैं चेनाब

चेनाव को घूमना पसंद है। अक्सर अपने ट्रेवल वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती देखी गई हैं। इसके अलावा अपने मेकअप वीडियो, सेल्फीज भी शेयर करती हैं। फैशन के मामले में आगे हैं चेनाब।

6/7

अमर के बेहद करीब

चेनाब अपने पिता अमर के बेहद करीब हैं। बर्थडे पोस्ट शेयर करना हो या साथ में ट्रेवल की तस्वीर, चेनाब पिता के साथ क्वालिटी टाइम पसंद करती हैं। वहीं अमर भी बेटी के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं।

7/7

कम उम्र में ऐसे कर रही हैं कमाई

चेनाब इतनी कम उम्र में भी अच्छी कमाई करती हैं। उसकी वजह है कि वो इस छोटी उम्र में एक बेकरी की मालकिन हैं। उन्होंने अपनी बेकरी का नाम व्हिस्क्ड बाई चेनाब है।