Child actor Master Laddu aka Inderjeet Singh was murdered by three people, he played amitabh bachchan characher इस चाइल्ड आर्टिस्ट का हो गया था मर्डर, निभाया था अमिताभ बच्चन का किरदार, आज भी दिल छू जाता है किरदार, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

इस चाइल्ड आर्टिस्ट का हो गया था मर्डर, निभाया था अमिताभ बच्चन का किरदार, आज भी दिल छू जाता है किरदार

एक ऐसा चाइल्ड आर्टिस्ट जिसने अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाकर सभी को हैरान कर दिया था। इस चाइल्ड आर्टिस्ट की निर्मम हत्या ने इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था। 3 लोगों ने घोंट दिया था गला।

Sat, 7 March 2026 10:21 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
इस चाइल्ड आर्टिस्ट का हो गया था मर्डर, निभाया था अमिताभ बच्चन का किरदार, आज भी दिल छू जाता है किरदार

हिंदी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट का अहम रोल रहा है। नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी की फिल्म मासूम भी चाइल्ड आर्टिस्ट की मासूमियत पर बेस्ड थी। ऐसी ही कई पुरानी फिल्मों में बच्चों के काम ने ऑडियंस पर अपनी अलग छाप छोड़ी। इन उस दौर के चाइल्ड एक्टर्स में मास्टर लड्डू भी मशहूर थे। मास्टर लड्डू का असली नाम इंद्रजीत सिंह था। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के साथ काम करने वाले इस नन्हें कलाकार को ऑडियंस ने पसंद किया था। लेकिन इन मास्टर लड्डू का अंत इतना भयानक होगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा।

मास्टर लड्डू की फिल्में

मास्टर लड्डू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया। उन्हें 1976 में आई अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म दो अनजाने में उनके बेटे के किरदार में देखा गया था। 1979 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म मिस्टर नटवरलाल में मास्टर लड्डू की मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया था। एक्टर ने छोटे अमिताभ का किरदार निभाया था। इसके बाद एक्टर ने हेमा मालिनी, जीतेंद्र, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के साथ भी काम किया। उस दौर में मास्टर लड्डू किसी बड़े एक्टर जितने मशहूर थे। ऐसा माना जा रहा था कि बड़े होकर मास्टर लड्डू ही हिंदी सिनेमा के नए सुपरस्टार बनने वाले हैं। लेकिन उनके मर्डर के साथ ये सपना अधूरा रह गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ-जया बच्चन की शादी में बॉलीवुड से सिर्फ इन 3 लोगों को किया था इनवाइट
amitabh bachchan master laddu aka inderjeet singh

तीन लोगों पर लगा था मर्डर का आरोप

साल 1989 मास्टर लड्डू के परिवार के लिए किसी बुरे सपने जैसा था। मास्टर लड्डू इस समय तक 18 साल के हो चुके थे। फिर एक रात मुंबई के अंधेरी में एक्टर का मर्डर हो जाता है। खबर सामने आती है कि तीन लोगों ने मास्टर लड्डू का गला घोंटकर उन्हें मार डाला। बाद में पता चलता है कि ये मर्डर उस फ्लैट की वजह से हुआ था जिसमें एक्टर का परिवार रहा करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जावेद अख्तर से अलग होकर सलीम खान ने लिखी इन फ्लॉप फिल्मों की कहानी

ये थी मर्डर की वजह

रिपोर्ट के मुताबिक मास्टर लड्डू के पिता भगवंत एस आनंद और मकान मालिक के बीच फ्लैट के किराए को लेकर विवाद चल रहा था। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले एक्टर के परिवार पर फ्लैट खाली करने का दबाव डाला जा रहा था। दोनों के बीच ये विवाद हिंसक हो गया। इसी वजह से मास्टर लड्डू का गला घोंट कर मर्डर कर दिया गया। उस समय मास्टर लड्डू बतौर लीडिंग एक्टर फिल्मों में अपना करियर शुरू करने वाले थे। बाद में इस मर्डर मामले में अहमद बाबाजान शेख का नाम सामने आया था। इस शानदार कलाकार की निर्मम हत्या ने इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था। आज भी मास्टर लड्डू अपने किरदारों की वजह से याद किए जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान के ऑनस्क्रीन पिता राजीव का अमिताभ बच्चन के साथ है पारिवारिक रिश्ता
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।