farah khan says she was traumatised by akshaye khanna behaviour in 90s, he used to throw things अक्षय खन्ना के बुरे बर्ताव से सदमे में थीं फराह खान, सेट पर चीजें फेंकते थे एक्टर, ऐसे बदली राय, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अक्षय खन्ना के बुरे बर्ताव से सदमे में थीं फराह खान, सेट पर चीजें फेंकते थे एक्टर, ऐसे बदली राय

फराह खान ने हाल में अक्षय खन्ना के साथ अपने बुरे अनुभव के बारे में बात की। कोरियोग्राफर ने बताया कि वो 90 में अक्षय के बर्ताव से सदमे में थी।जिस फिल्म में अक्षय होते थे वो उस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं। लेकिन समय के साथ उनकी राय बदल गई।

Sat, 14 March 2026 07:38 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्षय खन्ना के बुरे बर्ताव से सदमे में थीं फराह खान, सेट पर चीजें फेंकते थे एक्टर, ऐसे बदली राय

बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल में एक्टर एक्टर अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने बुरे अनुभव के बारे में बात की। फराह ने अक्षय के साथ 90s की कई फिल्मों में काम किया है। कई डांस सॉंग कोरियोग्राफ किए। लेकिन उस समय अक्षय के बर्ताव से फराह बहुत परेशान हुई थी। उन्होंने कहा कि वो अच्छे इंसान नहीं थे। सेट पर हमेशा चिड़चिडे रहते थे। एक्टर अपने बाल झड़ने के फेज से भी परेशान थे। लेकिन समय के साथ वो बदल गए।

अक्षय के बर्ताव से सदमे में थी फराह

रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में फराह ने कहा, 'मैंने उनके साथ 90 में फिल्में की और उसके बाद मैं सदमे में थी। क्योंकि वो उस समय एक अलग ही इंसान हुआ करते थे। हां, वो एक इंट्रोवर्ट थे, लेकिन सेट पर उनका बर्ताव अच्छा नहीं था। अगर मुझे पता चलता था कि अक्षय खन्ना इस फिल्म में हैं तो मैं कह दिया करती थीं कि मेरे पास डेट्स नहीं है'।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना के नाम हैं ये 5 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में

झड़ते बालों की वजह से था ऐसा व्यहार

फराह ने अक्षय खन्ना के इस फेज के बारे में बात करते हुए कहा कि शायद उनका व्यवहार उनके झड़ते बालों की वजह से भी था। फराह ने कहा कि अक्षय ने खुद भी ये स्वीकार किया कि उनके बाल झड़ रहे थे। वो उस समय बस इरिटेट रहते थे। वो चीज़े फेंकते थे और कहते थे 'ये कैसा डायलॉग है?' तो वो उस समय इस टाइप के इंसान थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1981 की इस फ्लॉप फिल्म के एक गाने की धुनों से बने ये ब्लॉकबस्टर सॉन्ग

दिल चाहता है के बाद बदल गई राय

फराह ने आगे बताया कि जब उन्होंने फिल्म दिल चाहता में उनके साथ फिर से काम किया तो उनकी राय बदल गई। इस फिल्म को फराह के कजिन फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था। आमिर खान और सैफ अली खान साथ में थे। वो कहती हैं कि तब तक एक्टर ने अपने बालों को स्वीकार कर लिया था। अब वो रिलैक्स इंसान बन गए थे। लेकिन पहले के समय अगर कोई पानी या बारिश का सीन हुआ करता था तो वो कैप पहन कर किया करते थे जैसे ताल में किया था। दिल चाहता है के बाद वो बदल गए। फराह ने ये भी स्वीकार किया कि उनके डांसिंग टैलेंट को खास बताया। फिल्म दिल चाहता है में गाना ‘कोई कहे कहता रहे’ में फराह ने अक्षय को आमिर और सैफ से अच्छा डांसर बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जावेद जाफरी से 31 साल छोटी है उनकी सौतेली बहन, बनी थी माधुरी की बेटी

फराह ने अक्षय के साथ बनाई फिल्म

बता दें, फराह का अक्षय खन्ना के साथ काम करने का शुरुआती अनुभव बेशक अच्छा नहीं रहा। लेकिन समय के साथ एक्टर बदल गए। फराह ने साल 2010 में आई अपनी कॉमेडी फिल्म तीस मार खां भी अक्षय खन्ना और अक्षय कुमार के साथ बनाई थी। अब अक्षय धुरंधर में अपने किरदार रहमान डकैत के लिए पसंद किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।