dhurandhar actor akshaye khanna career 5 biggest films read धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना के करियर की 5 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, इन फिल्मों ने डुबो दिया पैसा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना के करियर की 5 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, इन फिल्मों ने डुबो दिया पैसा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना धुरंधर के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। लेकिन एक वक्त पर एक्टर ने लगातार 5 फिल्में दी थीं। फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट लंबी है। लेकिन ये पांच ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने मेकर्स का पैसा पूरी तरह से डुबो दिया।

Sun, 14 Dec 2025 05:17 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना के करियर की 5 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, इन फिल्मों ने डुबो दिया पैसा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों बेशक अपनी फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत तारीफें बटोर रहे हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब एक्टर को एक हिट फिल्म की दरकार थी। 1997 में पिता विनोद खन्ना संग फिल्म हिमालय पुत्र से अपना डेब्यू करने वाले अक्षय खन्ना ने अपने 28 साल के इस करियर में 18 से ज्यादा सिर्फ फ्लॉप फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में 9 से ज्यादा एवेरेज फिल्म शामिल हैं। ये हैं बॉक्स ऑफिस के हिसाब से अक्षय खन्ना के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में।

हिमालय पुत्र

1997 में आओ फिल्म हिमालय पुत्र से अक्षय खन्ना ने अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर के पिता विनोद खन्ना भी मौजूद थे। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। फिल्म का बजट करीब 7–8 करोड़ था और कमाई 1 करोड़ से भी कम। ग्रैंड लोकेशन्स और एक्शन के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट और डायरेक्शन फिल्म को डुबो ले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑपरेशन थिएटर पर ही मर सकती थीं नरगिस दत्त, खून रोकने के लिए लगानी पड़ी थी टेप

आ अब लौट चलें

1999 में आई ऋषि कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म आ अब लौट चलें। इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई। फिल्म का बजट करीब 10–12 करोड़ था, जबकि इसकी कुल कमाई लगभग 4–5 करोड़ ही रही। अक्षय खन्ना की सेंसिटिव परफॉर्मेंस के बावजूद फिल्म की स्लो कहानी ऑडियंस को बांध नहीं पाई।

akshaye khanna अक्षय खन्ना

लव के लिए कुछ भी करेगा

सैफ अली खान और अक्षय खन्ना स्टारर यह कॉमेडी फिल्म आज भले ही कल्ट मानी जाती हो, लेकिन रिलीज के समय यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म का बजट करीब 12 करोड़ था, जबकि कलेक्शन लगभग 6–7 करोड़ ही रहा। अक्षय खन्ना की कॉमिक टाइमिंग को सराहा गया, लेकिन फिल्म को उस दौर में ऑडियंस नहीं मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन-विनोद खन्ना में थी गहरी दोस्ती, समुंद्र किनारे पीते थे दारू

नकाब

अक्षय खन्ना की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में नकाब का नाम भी शामिल है। श्रिया सरन और उर्मिला मातोंडकर के साथ बनी इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ था, जबकि इसका कुल कलेक्शन लगभग 12–13 करोड़ तक ही सिमट गया। फिल्म में अक्षय खन्ना का ग्रे शेड वाला किरदार और उनकी इंटेंस एक्टिंग को सराहा गया, लेकिन कमजोर कहानी और प्रेजेंटेशन के चलते फिल्म ऑडियंस को थिएटर तक नहीं खींच पाई।

अक्षय खन्ना

मेरे बाप पहले आप

मेरे बाप पहले आप साल 2008 में आई थी। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से उम्मीद थी कि यह हिट होगी, लेकिन मेरे बाप पहले आप बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी। फिल्म का बजट करीब 20–22 करोड़ था, जबकि इसकी कमाई लगभग 10–12 करोड़ तक सीमित रही। अक्षय खन्ना का शांत और मैच्योर किरदार अच्छा था, लेकिन फिल्म का ट्रीटमेंट ऑडियंस को प्रभावित नहीं कर पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान के घर मन्नत पर शूट हुआ था अनिल कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म का गाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।