javed jaffery step sister is a big actress, she played madhuri dixit daughter in a web show जावेद जाफरी से उम्र में 31 साल छोटी है उनकी सौतेली बहन, इस फिल्म में बनी थी माधुरी दीक्षित की बेटी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जावेद जाफरी से उम्र में 31 साल छोटी है उनकी सौतेली बहन, इस फिल्म में बनी थी माधुरी दीक्षित की बेटी

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी की एक सौतेली बहन भी है जो फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने कई फिल्मों, वेब शो और वेब सीरीज में काम किया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वो एक्टर जगदीप यानि सूरमा भोपाली की बेटी हैं।

Sat, 8 Nov 2025 02:09 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जावेद जाफरी से उम्र में 31 साल छोटी है उनकी सौतेली बहन,  इस फिल्म में बनी थी माधुरी दीक्षित की बेटी

हिंदी सिनेमा के सूरमा भोपाली एक्टर जगदीप ने अपने करियर में शानदार सपोर्टिंग किरदार निभाए। उनके यही किरदार आगे चलकर उनकी पहचान भी बने। उन्हीं की तरह उनके बड़े बेटे जावेद जाफरी ने भी फिल्मों में कदम रखा और अपनी एक्टिंग के साथ डांसिंग से भी ऑडियंस इम्प्रेस किया। वहीं छोटे बेटे नावेद भी एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक्टिव हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जगदीप की एक बेटी भी हैं जो कई फिल्मों, वेब शो और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। जावेद जाफरी की ये सौतेली बहन हैं जिन्हें आपने कई फिल्मों में देखा होगा। दोनों की उम्र में 31 सालों का फर्क है।

जगदीप की तीन शादियां

एक्टर जगदीप ने अपने जीवन में तीन शादियां की थीं। पहली शादी नसीम बेगम से जिनसे तीन बच्चे हुए। इन बच्चों से जुड़ी अधिक जानकारी मौजूद नहीं है। दूसरी शादी सुगरा बेगम से की थी। इस शादी से जावेद जाफरी और नावेद जाफरी का जन्म हुआ। जावेद और नावेद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वहीं तीसरी शादी नाजिमा नाम की महिला से की थी। इस शादी से उन्हें 1994 में बेटी मुस्कान का जन्म हुआ। मुस्कान अभी 31 साल की हैं। और जावेद जाफरी बेटे मीजान अपनी सौतेली बुआ से सिर्फ एक साल छोटे हैं।

31 साल छोटी हैं सौतेली बहन

जावेद जाफरी की सौतेली बहन एक्ट्रेस मुस्कान जाफरी हैं। मुस्कान एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट और एक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने शॉर्ट फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, उन्होंने वेब सीरीज और फीचर फिल्मों जैसे ‘द गुड कर्मा हॉस्पिटल’, ‘मिसमैच्ड’, ‘द फेम गेम’, ‘नोबलमेन’ और सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव में काम किया। ‘द फेम गेम’ में उन्होंने माधुरी दीक्षित और संजय कपूर की बेटी का किरदार निभाया था। हालांकि, इन सौतेले बहन-भाई को कभी साथ नहीं देखा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।