Explainer first Dhurandhar 2 now Bhooth bangla why movies keeping paid previews what is paid previews Explainer: पहले धुरंधर 2 और अब भूत बंगला, मेकर्स रिलीज से पहले रख रहे पेड प्रीव्यूज, जाने इसका मतलब, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Explainer: पहले धुरंधर 2 और अब भूत बंगला, मेकर्स रिलीज से पहले रख रहे पेड प्रीव्यूज, जाने इसका मतलब

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के बाद अब अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यूज रखे जा रहे हैं। आपके दिमाग में आ रहा होगा न कि ये पेड प्रीव्यूज क्या होते हैं? आइए बताते हैं।

Tue, 7 April 2026 05:52 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Explainer: पहले धुरंधर 2 और अब भूत बंगला, मेकर्स रिलीज से पहले रख रहे पेड प्रीव्यूज, जाने इसका मतलब

What is Paid Previews?: बॉलीवुड के बदलते दौर में फिल्मों की रिलीज के तरीके भी बदल रहे हैं। पहले फिल्में सीधे शुक्रवार को रिलीज होती थीं, लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ जैसी बड़ी फिल्में एक नई रणनीति का इस्तेमाल कर रही हैं। इस रणनीति को पेड प्रीव्यूज कहा जा रहा है। आइए समझाते हैं कि ये पेड प्रीव्यूज क्या हैं? मेकर्स ऐसा क्यों कर रहे हैं? उनको इससे क्या फायदा मिल रहा है?

क्या होते हैं पेड प्रीव्यूज?

पेड प्रीव्यूज फिल्म की आधिकारिक रिलीज से एक दिन पहले रखे जाने वाले शोज को कहा जाता है। जैसे ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी, वहीं इसके पेड प्रीव्यूज 18 मार्च को रखे गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार छोटे हैं या राजपाल यादव? जानें ‘भूत बंगला’ के हर एक एक्टर की उम्र

कैसे होते हैं प्रीमियर से अलग?

ये 'प्रेस स्क्रीनिंग' या 'प्रीमियर' से अलग है क्योंकि इसमें कोई भी आम इंसान टिकट खरीदकर फिल्म देख सकता है। ये शोज सभी सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा शहरों और स्क्रीन्स पर रखे जाते हैं।

कब हैं ‘भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यूज?

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म को 16 अप्रैल, 2026 की रात 9 बजे के पेड प्रीव्यूज के साथ रिलीज किया जाएगा। इसका मकसद शुक्रवार की सुबह से पहले ही फिल्म का माहौल बनाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिग बॉस जैसे शोज में फिल्म प्रमोट करने का पैसा मिलता है या देना पड़ता है?

इससे क्या फायदा होता है?

फिल्म इंडस्ट्री की इस रणनीति के पीछे तीन बड़े कारण हैं:

1. बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को बढ़ाना

फिल्म के पहले दिन की कमाई (डे 1) को 'स्टेटस सिंबल' माना जाता है। पेड प्रीव्यूज से होने वाली कमाई को अक्सर डे 1 के कलेक्शन में ही जोड़ दिया जाता है। इससे फिल्म का ओपनिंग रिकॉर्ड बहुत बड़ा दिखाई देता है, जिससे फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की इमेज बनती है।

2. 'वर्ड ऑफ माउथ' का इस्तेमाल

अगर मेकर्स को अपनी फिल्म पर भरोसा है, तो वे चाहते हैं कि लोग गुरुवार रात को ही फिल्म देखें और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करें। जब शुक्रवार सुबह लोग उठें, तो उन्हें पहले से ही फिल्म के पॉजिटिव रिव्यू मिलें और उनका शुक्रवार का शो हाउसफुल होगा।

3. कॉम्पीटिशन

जब दो बड़ी फिल्में एक-दूसरे के आसपास रिलीज होती हैं, जैसे ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ हो रही हैं, तो पेड प्रीव्यू के जरिए मेकर्स दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करते हैं। यह एक तरह का अर्ली बर्ड डिस्काउंट जैसा है, सबसे पहले देखो और सबसे पहले चर्चा करो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने देखी रणवीर सिंह की धुरंधर-2, लिखा- 4 घंटे तक…

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।