Bhooth Bangla Star Cast Know Akshay Kumar Rajpal Yadav Tabu wamiqa gabbi age अक्षय कुमार छोटे हैं या राजपाल यादव? जानें ‘भूत बंगला’ के हर एक एक्टर की उम्र, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अक्षय कुमार छोटे हैं या राजपाल यादव? जानें ‘भूत बंगला’ के हर एक एक्टर की उम्र

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आज यानी 6 अप्रैल को रिलीज हुआ है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज है।

Mon, 6 April 2026 07:23 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्षय कुमार छोटे हैं या राजपाल यादव? जानें ‘भूत बंगला’ के हर एक एक्टर की उम्र

Bhooth Bangla Star Cast: प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'भूल भुलैया' जैसी कल्ट क्लासिक देने वाली अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए तैयार है। फिल्म में पुरानी कॉमेडी ब्रिगेड के साथ-साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की स्टारकास्ट की असल उम्र क्या है?

'भूत बंगला' स्टारकास्ट की उम्र

‘भूत बंगला’ में दिवंगत एक्टर असरानी, परेश रावल, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, तब्बू, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि तबू (54 साल), अक्षय कुमार (58 साल) और राजपाल यादव (55 साल) से छोटी हैं। वहीं मिथिला पालकर (33 साल), वामिका गब्बी (32 साल) से बड़ी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, पढ़िए लोगों का रिएक्शन
एक्टरउम्र
असरानी84 साल
परेश रावल70 साल
अक्षय कुमार58 साल
राजपाल यादव55 साल
तब्बू54 साल
मिथिला पालकर33 साल
वामिका गब्बी32 साल
,

अक्षय कुमार का बयान

फिल्म में 58 साल के अक्षय कुमार और 32 साल की वामिका गब्बी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ऐसे में लोग फिल्म का टीजर और ट्रेलर देख सवाल उठाने लगे। इस पर अक्षय कुमार ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि फिल्मों में 'स्क्रीन एज' मायने रखती है, न कि असली उम्र। उन्होंने हॉलीवुड का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर स्क्रिप्ट की मांग हो, तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार, दी बाबा के कान में मांगी मन्नत

फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें:

1. अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन 14 साल बाद एक साथ आ रहे हैं।

2. फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि लंदन रिटर्न अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) एक शापित बंगले में शादी का आयोजन करने पहुंचते हैं और गलती से वधुसुर नाम की एक बुरी शक्ति को जगा देते हैं।

3. परेश रावल और राजपाल यादव की मौजूदगी 'फिर हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' वाले पुराने दौर की याद दिला रही है।

फिल्म की रिलीज डेट

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ पहले 10 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ का बोलबाला देख रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई। अब ये फिल्म 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं 16 अप्रैल को रात 9 बजे इसके पेड प्रिव्यूज दिखाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 से डरी भूत बंगला? मेकर्स ने बताया क्यों बदली रिलीज डेट

यहां देखिए ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।