Explainer: बिग बॉस जैसे शोज में फिल्म प्रमोट करने का एक्टर्स को पैसा मिलता है या देना पड़ता है?
Explainer: अक्सर दर्शकों को लगता है कि रियलिटी शोज में फिल्म प्रमोट करने के लिए एक्टर्स को अलग से पैसे मिलते हैं, लेकिन सच्चाई इसके उलट है। आइए आपको पूरा बिजनेस समझाते हैं।

अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के सेट पर मस्ती करते देखा गया। यह नजारा नया नहीं है; चाहे सलमान खान का ‘बिग बॉस’ हो या ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’, बड़े सितारों का जमावड़ा हर हफ्ते टीवी पर दिखता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन 20 मिनट के हंसी-मजाक के पीछे का आर्थिक गणित क्या है? क्या टीवी चैनल्स इन सुपरस्टार्स को बुलाने के लिए अपनी जेब ढीली करते हैं, या फिल्म के प्रोड्यूसर्स को सेट पर जगह पाने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती है? आइए, इस पर्दे के पीछे के 'पब्लिसिटी बिजनेस' को विस्तार से समझते हैं।
‘बार्टर सिस्टम’
टीवी चैनल और फिल्म मेकर्स के बीच सौदा होता है।
1. जब एक्टर्स किसी रिएलिटी शो में जाते हैं तो उन्हें करोड़ों दर्शकों के सामने अपनी फिल्म के बारे में बात करने का फ्री प्लेटफॉर्म मिलता है। अगर वो इतने समय के लिए टीवी पर एड चलवाएं तो उन्हें करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
2. जब सलमान खान, अक्षय कुमार या श्रद्धा कपूर जैसे बड़े सितारे किसी शो में जाते हैं तो उस एपिसोड की टीआरपी आसमान छू लेती है। इससे चैनल को एड्स मिलती हैं और एडवटाइजर्स से उस एपिसोड का ज्यादा पैसा भी मिलता है।
कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें
जब कोई एक्टर फिल्म साइन करता है, तो उसके एग्रीमेंट में एक प्रमोशनल क्लॉज होता है। इस क्लॉज के मुताबिक, एक्टर को फिल्म के खत्म होने के बाद करीब 10 से 15 दिन फिल्म के प्रमोशन्स के लिए देने होते हैं इसलिए, जब वे ‘बिग बॉस’ के मंच पर खड़े होते हैं, तो वे अपनी ड्यूटी निभा रहे होते हैं।
जब प्रोड्यूसर्स को पैसे देने पड़ते हैं
हैरानी की बात ये है कि कभी-कभी फिल्म के प्रोड्यूसर्स को टीवी चैनल को पैसे देने पड़ते हैं। समझिए! अगर फिल्म छोटी है या प्रोड्यूसर चाहते हैं कि शो में उनकी फिल्म का एक स्पेशल इंटीग्रेटेड सेगमेंट (जैसे कोई खास टास्क या गाना) दिखाया जाए, तो इसे पेड प्रमोशन माना जाता है।
किसका होता है फायदा?
इस तरह के प्रमोशन से फायदा दोनों का होता है, चैनल को रेटिंग मिलती है और फिल्म को जनता का प्यार।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन