Explainer why filmmakers host celebrity premieres before release Explainer: फिल्म रिलीज से पहले सेलेब्स के लिए क्यों रखे जाते हैं प्रीमियर शोज? आसान भाषा में समझिए, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Explainer: फिल्म रिलीज से पहले सेलेब्स के लिए क्यों रखे जाते हैं प्रीमियर शोज? आसान भाषा में समझिए

Explainer: फिल्म को रिलीज करने से पहले सेलेब्स के लिए ग्रैंड प्रीमियर शोज रखे जाते हैं। क्या यह सिर्फ पब्लिसिटी का खेल होता है या इसके पीछे कोई गहरी मार्केटिंग स्ट्रैटजी होती है? पढ़िए एक्सप्लेनर।

Tue, 31 March 2026 02:03 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Explainer: फिल्म रिलीज से पहले सेलेब्स के लिए क्यों रखे जाते हैं प्रीमियर शोज? आसान भाषा में समझिए

किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले सेलेब्स के लिए प्रीमियर शो क्यों रखा जाता है? उन्हें ऑडियंस से पहले फिल्म क्यों दिखाई जाती है? क्या आपके इसका जवाब पता है? नहीं! आइए हम आपको बताते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि ‘गदर 2’, ‘बॉर्डर 2’, ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों को रिलीज से एक दिन पहले सेलेब्स के लिए शो रखा जाता है। यह फिल्म इंडस्ट्री की एक बहुत ही सोची-समझी मार्केटिंग और नेटवर्किंग स्ट्रेटजी होती है। कैसे? आइए समझाते हैं।

1. पॉजिटिव रिव्यूज और हाइप

फिल्म रिलीज से पहले जब इंडस्ट्री के बड़े नाम फिल्म की तारीफ करते हैं, तो आम जनता के बीच उसे देखने की उत्सुकता बढ़ जाती है। आपको याद होगा जब ‘12वीं फेल’ रिलीज हुई थी, तो कई बड़े एक्टर्स और डायरेक्टर्स ने फिल्म की तारीफ सोशल मीडिया पर की थी। इससे लोगों को लगा कि फिल्म में वाकई कुछ खास है और लोग सिनेमाघरों की तरफ खिंचे चले गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिल्मों के लिए कैसे बनता है नकली खून, गोली लगते ही कैसे बहने लगता है ब्लड?

2. सोशल मीडिया बज

आज के दौर में प्रीमियर का मतलब है ढेर सारे फोटोज और वीडियोज। जब सेलिब्रिटीज फिल्म के प्रीमियर शोज पर पहुंचते हैं तब पपराजी उनकी फोटोज और वीडियोज लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और बताते हैं कि ये इस फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे। ऐसे में फिल्म इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगती है। इतना ही नहीं, उनके फैन्स को भी उस फिल्म के बारे में पता चलता है।

3. इंडस्ट्री वैलिडेशन

फिल्म देखने के बाद सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की तारीफ करते हैं। इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर्स मालिकों का भरोसा भी फिल्म पर बढ़ता है। मान लीजिए अगर राजकुमार हिरानी या एस.एस. राजामौली जैसे डायरेक्टर्स किसी फिल्म के प्रीमियर पर जाकर उसकी तारीफ कर दें, तो फिल्म को एक क्वालिटी स्टैम्प नहीं मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Explainer: सेलेब्स को भी खरीदनी पड़ती है क्रिकेट वर्ल्ड कप की टिकट?

4. नेटवर्किंग

प्रीमियर एक तरह की पार्टी होती है जहां पूरी इंडस्ट्री एक साथ आती है। यह नए प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करने और एक-दूसरे के काम को सपोर्ट करने का मौका होता है।

अक्सर यशराज फिल्म्स या धर्मा प्रोडक्शंस अपनी हर बड़ी फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखते हैं, जिसमें पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बुलाया जाता है। यह उनके रसूख और भाईचारे को भी दिखाता है।

5. ऑनेस्ट फीडबैक

प्रीमियर में आए करीबी दोस्तों और एक्सपर्ट्स से फिल्ममेकर्स को यह अंदाजा मिल जाता है कि जनता का रिएक्शन कैसा होने वाला है। हालांकि, ज्यादातर प्रीमियर तारीफ पाने के लिए ही होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर में पहुंचीं आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।