Explainer: फिल्मों के लिए कैसे बनता है नकली खून, गोली लगते ही कैसे बहने लगता है ब्लड?
Explainer: आखिरी ‘धुरंधर 2’ जैसी एक्शन फिल्मों में नकली खून का इस्तेमाल क्यों होता है? आइए बताते हैं। आपको ये भी समझाएंगे कि ये नकली ब्लड कैसे बनता है।

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज है, ‘धुरंधर 2’। इस फिल्म ने 23 मार्च तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 519.12 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 829.76 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। ऐसे में इस फिल्म की कमाई के बारे में हर कोई बात कर रहा है। हालांकि, एक और चीज है जिसके बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है, वो है इसके वायलेंट एक्शन और खून-खराबे। क्या आपको पता है कि फिल्मों में वायलेंट एक्शन दिखाने के लिए जो खून यूज होता है वो नकली होता है? आइए आपको बताते हैं कि ये नकली खून बनता कैसे है।
फिल्माें में असली खून क्यों नहीं इस्तेमाल होता है?
असली खून का इस्तेमाल करना अनैतिक है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लड बैंक में खून इमरजेंसी के लिए रखा जाता है। ऐसे में उसका इस्तेमाल फिल्मों करना लोगों की जान से खिलवाड़ करना जैसा है। दूसरा कारण ये है कि असली खून हवा के संपर्क में आते ही काला पड़ने लगता है और जम जाता है, जबकि शूटिंग घंटों चलती है। यही कारण है कि फिल्मों में नकली खून यूज होता है।
स्टेज ब्लड
फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले नकली खून को स्टेज ब्लड कहा जाता है। आइए आपको बताते हैं कि ये नकली खून कैसे बनता है।
1. ज्यादातर फिल्मों के लिए मक्के की चाशनी में 'फूड कलर' मिलाकर फेक ब्लड बनाया जाता है। इसे असली बनाने के लिए थोड़ा सा 'कॉफी पाउडर' या 'नीला रंग' भी डाला जाता है।
2. ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के दौर में चॉकलेट सिरप का इस्तेमाल होता था क्योंकि यह कैमरे पर असली खून जैसा गाढ़ा दिखता था। आज भी, अगर किसी सीन में एक्टर के मुँह से खून निकलना हो, तो चॉकलेट से बना खून इस्तेमाल होता है ताकि एक्टर को स्वाद खराब न लगे।
3. 'धुरंधर 2' जैसे बड़े बजट की एक्शन फिल्मों में सिलिकॉल-बेस्ड खून का इस्तेमाल किया जाता है ताकि कपड़े खराब न हों और खून कपड़ों पर ही जमा रहे।
गोली लगते ही अचानक कैसे बहने लगता है खून?
आपने देखा होगा कि 'धुरंधर 2' में जब विलेन को गोली लगती है, तो उसके शरीर से खून का फव्वारा फूटने लगता है। इसे स्क्विब्स टेक्निक कहा जाता है। इसमें एक्टर के कपड़ों के नीचे एक छोटा सा इलेक्ट्रिक पटाखा और नकली खून का पाउच रखा जाता है। जैसे ही शॉट बटन दबता है, वह पाउच फटता है और पर्दे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य दिखता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन