Doordarshan First Show Krishi Darshan Longest Running show Indian Farmers DD kisan in 2015 all you need to know ये है देश का सबसे लंबा चलने वाला शो, दूरदर्शन से हुई थी इसकी शुरुआत, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ये है देश का सबसे लंबा चलने वाला शो, दूरदर्शन से हुई थी इसकी शुरुआत

First Show of Doordarshan: क्या आप जानते हैं दूरदर्शन के पहले शो का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। ये शो भारत का सबसा लंबा चलने वाला शो है। दूरदर्शन पर शुरू हुआ शो आज भी टेलीकास्ट होता है। 

Sat, 4 April 2026 01:56 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
ये है देश का सबसे लंबा चलने वाला शो, दूरदर्शन से हुई थी इसकी शुरुआत

दूरदर्शन की शुरुआत भारत में 1959 में हुई थी। दूरदर्शन मनोरंजन, शिक्षा और सूचना का एक विश्वसनीय माध्यम रहा है। रामायण से लेकर हम लोग और आपबीती जैसे तमाम कार्यक्रम दूरदर्शन पर प्रसारित हुए। दूरदर्शन के शो लोगों के बीच आज भी काफी पॉपुलर हैं। आज भी लोग उन शोज की बातें करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि दूरदर्शन का पहला शो कौन सा था? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस शो को भारत का सबसा लंबा चलने वाला शो कहा जाता है।

कब हुई थी शो कृष दर्शन की शुरुआत?

दूरदर्शन का पहला शो भारत के किसानों के लिए बनाया गया था। इस शो का नाम है कृषि दर्शन। इस शो की शुरुआत गणतंत्र दिवस वाले दिन से हुई थी। शो का पहला एपिसोड 26 जनवरी, 1967 में आया था। इस शो को शुरुआत में दिल्ली के करीब 80 गांवों में प्रसारित किया जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूरदर्शन वाली रामायण के लक्ष्मण बोले; रणबीर के चेहरे पर 'राम' वाली मासूमियत नहीं

ये है भारत का सबसे लंबा चलने वाला शो

1967 में शुरू हुआ ये शो भारत के किसानों को उनकी फसल और नई तकनीकों के बारे में अवगत कराने के लिए इस शो की शुरुआत हुई थी। 1967 में शुरू हुआ ये शो आज भी प्रसारित होता है। आज की डेट में ये शो डीडी नेशनल के साथ-साथ डीडी किसान पर भी प्रसारित होता है। इसी वजह से इस शो को भारत का सबसे लंबा चलने वाला शो कहा जाता है। साल 2015 में डीडी नेशनल से ये शो डीडी किसान पर शिफ्ट हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामानंद नहीं बनाना चाहते थे लव कुश, एक कॉल के बाद सीरियल बनाने के लिए भरी हामी

शुरुआत में दिल्ली के आसपास प्रसारित होता था ये कार्यक्रम

आज ये शो लगभग पूरे देश में दिखाया जाता है, लेकिन जब ये शो शुरू हुआ था तब सिर्फ दिल्ली के आसपास के कुछ गांवों में ही प्रसारित होता था। शो शुरुआत में शाम साढ़े सात से 8 बजे तक प्रसारित होता था। आज टीवी के साथ-साथ किसान अपने फोन पर यूट्यूब पर भी इस शो को देख सकते हैं।

कृषि दर्शन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से शुरू हुआ था ये शो

कृषि दर्शन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के सहयोग से दूरदर्शन पर शुरू किया गया था। यह भारत में खेती को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक अनूठी पहल थी। विकीपीडिया के मुताबिक, इस शो के अबतक 62 सीजन आ चुके हैं और 16,780 एपिसोड आ चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेन में शूट हुआ दूरदर्शन के इस सीरियल का लगभग हर एपिसोड, 7.3 है IMDb रेटिंग

दूरदर्शन की बात करें तो इसकी स्थापाना देश में 1959 में हुई थी। पहले दूरदर्शन ऑल इंडिया रेडियो का हिस्सा था। हालांकि, साल 1976 में दूरदर्शन को ऑल इंडिया रेडियो से अलग कर दिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।