Do You Know What Happen To The Costumes Worn By Bollywood Actors After The Movie Shoot Is Over फिल्म की शूटिंग के बाद क्या होता है एक्टर्स के कपड़ों के साथ? जानकर हो जाएंगे हैरान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

फिल्म की शूटिंग के बाद क्या होता है एक्टर्स के कपड़ों के साथ? जानकर हो जाएंगे हैरान

क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्मों में जो एक्टर्स कपड़े पहनते हैं उनका शूटिंग के बाद क्या होता है। आप भी आज जानें पर्दे के पीछे से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Tue, 24 March 2026 07:03 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
फिल्म की शूटिंग के बाद क्या होता है एक्टर्स के कपड़ों के साथ? जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड फिल्मों में आपने स्टार्स के कॉस्ट्यूम देखे होंगे। फिल्म के नॉर्मल सीन से लेकर स्पेशल सॉन्ग्स तक, स्टार्स के कपड़े काफी सोच समझकर डिजाइन किए जाते हैं। कई बार उनके आउटफिट्स ट्रेंड भी करते हैं जिसका स्टाइल लोग भी फिर कैरी करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि फिल्म के बाद उनके आउटफिट्स का क्या होता है। तो चलिए आपको बताते हैं।

कुछ को किया जाता है रीयूज

बता दें कि प्रोडक्शन हाउस एक्टर्स के लुक के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कभी-कभी जब शूट हो जाता है तो कॉस्ट्यूम को वापस पैक कर दिया जाता है बॉक्स में। इसके बाद उन्हें दूसरी फिल्म में रीयूज किया जाता है लेकिन दोबारा रीडिजाइन करके एक नई तरीके से।

वहीं एक फेमस स्टाइलिस्ट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर अक्षय त्यागी ने कहा था, ‘वैसे आम तौर पर इन कॉस्ट्यूम्स को इन्वेन्टरीज में स्टोर किया जाता है उन्हें रीयूज करने के लिए और उनसे नए लुक को बनाने के लिए। उन्हें लीड किरदार के लिए तो नहीं लेकिन क्राउड सीन में यूज किया जा सकता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:44 साल पहले आई इस फिल्म ने बनाया था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

कैसे होता है आउटफिट रीयूज

आयशा खन्ना जो यश राज फिल्म्स की कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं यश राज फिल्म्स में उन्होंने एक इंटरव्यू में उदाहरण दिया था, ऐश्वर्या राय बच्चन ने जो कजरा रे गाना में आउटफिट पहना था, उसे बैंड बाजा बारात फिल्म में एक बैकग्राउंड डांसर को पहनाया था। वो आउटफिट मिक्स मैच्ड था जो लोगों को पता ही नहीं चला।

वहीं कुछ सेलेब्स को कुछ कॉस्ट्यूम्स घर ले जाने दिया जाता है एक मेमरी के तौर पर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली इंडियन फिल्म, जीते थे दो नेशनल अवॉर्ड

कुछ सेलेब्स याद के तौर पर रखते हैं अपने पास

वहीं डिजाइनर अक्षय ने कहा था, ‘दीपिका पादुकोण ने फिल्म ये जवानी है दीवानी में अपने नैना किरदार के चश्मे अपने पास रखे थे। वहीं ऋषि कपूर भी अपने कई किरदार के स्वेटर्स कलेक्ट करते थे फिल्म की शूटिंग के बाद।’

कई फेमस डिजाइनर भी अपने डिजाइन किए गए कॉस्ट्यूम्स को अपने पास रखते हैं बतौर याद के लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस फिल्म में नकली थे माधवन के बाल, क्यों पहनना पड़ा था 1.5 लाख का विग?

कई को चैरिटी के लिए बेच दिया जाता है

वहीं कई कॉस्ट्यूम्स का चैरिटेबल काम के लिए ऑक्शन होता है। सलमान खान ने जीने के हैं चार दिन गाने में जो तैलिया यूज किया था उसे ऑक्शन में 1.42 लाख में बेचा था। हालांकि इस पैसे को चैरिटी के लिए दे दिया गया था। रोबोट फिल्म में यूज हुए ऐश्वर्या और रजनीकांत के कॉस्ट्यूम को भी ऑक्शन में बेचा गया था और उसका पैसा भी चैरिटी में दिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।