R Madhavan had Fake Hair in ths movie Aamir Khan Arranged Expensive Wig for the Perfect Look इस फिल्म में असली नहीं थे आर माधवन के बाल, आमिर खान ने किया था 1.5 लाख के विग का जुगाड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

इस फिल्म में असली नहीं थे आर माधवन के बाल, आमिर खान ने किया था 1.5 लाख के विग का जुगाड़

R Madhavan: फिल्म 'रंग दे बसंती' को भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे कमाल की फिल्मों में गिना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में आर माधवन के जो बाल हैं वो असली नहीं हैं।

Mon, 23 March 2026 07:41 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
इस फिल्म में असली नहीं थे आर माधवन के बाल, आमिर खान ने किया था 1.5 लाख के विग का जुगाड़

साल 2006 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'रंग दे बसंती' आज भी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रखती है। इस फिल्म में आर माधवन ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट अजय राठौड़ का छोटा लेकिन बहुत दमदार रोल किया था। फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम महज 9 से 10 मिनट का था, लेकिन उनका किरदार और उसकी शहादत ही पूरी कहानी का केंद्र बनती है। आर माधवन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए बताया था कि इस मूवी में उनके जो बाद आपको नजर आते हैं, वो उनके असली बाल नहीं थे। उन्होंने बताया कि फिल्म में जो उनके छोटे बाल और एयरफोर्स पायलट वाला लुक मेकअप आर्टिस्ट और आमिर खान की मेहरबानी थे। माधवन ने उस लुक के लिए एक बहुत ही महंगी विग पहनी थी, जिसका इंतजाम खुद आमिर खान ने किया था।

आमिर खान ने निकाला लुक का जुगाड़

आर माधवन ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला, तब वह एक तमिल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस फिल्म की डिमांड के मुताबिक उनके बाल काफी लंबे थे, जो लगभग उनकी पीठ तक आते थे। 'रंग दे बसंती' के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा और आमिर खान चाहते थे कि माधवन ही अजय राठौड़ का रोल प्ले करें, लेकिन बालों की वजह से माधवन हिचकिचा रहे थे। उन्होंने आमिर खान से कहा कि वे अपनी तमिल फिल्म के बीच में आए हैं और बाल नहीं कटवा सकते। इस पर आमिर खान ने उनकी चिंता दूर करते हुए कहा कि वे बालों की फिक्र न करें, इसका समाधान वे निकाल लेंगे। इसके बाद आमिर ने करीब 1.5 लाख रुपये की एक खास विग मंगवाई ताकि माधवन का लुक एक फौजी जैसा दिख सके।

8 दिन की शूटिंग और घंटों की मेहनत

आर माधवन के लिए यह रोल जितना छोटा था, उसे निभाना उतना ही चैलेंजिंग रहा। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने कुल 8 दिन काम किया था। हर रोज सुबह उठकर उनके लंबे बालों को बड़ी सावधानी से सिर के साथ चिपकाया जाता था और फिर उसके ऊपर वो महंगी विग फिट की जाती थी। यह प्रक्रिया काफी लंबी और थका देने वाली थी, लेकिन माधवन ने इसे बखूबी किया। फिल्म में उनके लुक को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाया कि उन्होंने विग पहनी है। आमिर खान की मिस्टर परफेक्शनिस्ट वाली इमेज यहां एक बार फिर निखर कर आई, क्योंकि उन्होंने फिल्म को लेकर कोई समझौता नहीं किया, भले ही उन्हें माधवन के लुक को लेकर तब मोटी रकम खर्च करनी पड़ी थी।

अजय राठौड़ के किरदार ने न केवल फिल्म के बाकी एक्टर्स को झकझोर दिया, बल्कि थिएटर में बैठे दर्शकों की आंखें भी नम कर दी थीं। आज भी जब 'रंग दे बसंती' की चर्चा होती है, तो माधवन के उस किरदार का जिक्र जरूर होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।