ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली इंडियन फिल्म, जीते थे दो नेशनल अवॉर्ड
First Bollywood Film Nominated for Oscars: आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो बॉलीवुड की पहली फिल्म थी जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म को भारत में कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला हुआ है।

अगर आप हिंदी सिनेमा के दीवाने हैं तो हम आपको एक ऐसी कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया। ये फिल्म साल 1957 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जाता था।
1957 में आई थी फिल्म
क्या आप पहचान पाए इस फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है मदर इंडिया। मदर इंडिया 1957 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म में नरगिस और सुनील दत्त अहम किरदार निभाते नजर आए थे।
ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है फिल्म
मदर इंडिया ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में आती है। sacnilk.com की मानें तो इस फिल्म का बजट उस वक्त करीब 1 करोड़ था। वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में 8.20 (ग्रॉस कलेक्शन) करोड़ की कमाई की थी।

ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म
मदर इंडिया पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। वहीं, फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड्स समेत 8 अवॉर्ड जीते थे। आईएमडीबी की मानें तो इस फिल्म के लिए महबूब खान को ऑल इंडिया सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट (फीचर फिल्म) नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसी के साथ फिल्म को सेकेंड बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी के लिए भी नेशनल अवॉर्ड मिला था।

फिल्म ने जीते थे 5 फिल्मफेयर
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की बात करें तो फिल्म को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे। बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट साउंड रिकॉर्डिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मदर इंडिया को मिला था।
7.8 है आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो फिल्म को महबूब खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में नरगिस और सुनील दत्त के अलावा, राजेंद्र कुमार तुली, राज कुमार और कन्हैयालाल चतुर्वेदी जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन