1/8आज के समय में जहां फिल्में इतनी नई टेक्नोलॉजी, वीएफएक्स से बनती हैं, लेकिन पहले की फिल्में इतनी नई टेक्नोलॉजी से नहीं बनती थीं। यहां तक कि कुछ फिल्मों के नाम तो ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

अब हम आपको एक ऐसी भारतीय फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसे भारतीय नहीं बल्कि विदेशी डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया था। किरदार भारतीय का था, लेकिन निभाया विदेशी एक्टर ने था और इसके नाम गिनीज रिकॉर्ड भी है।

वैसे इस फिल्म में कुछ बॉलीवुड एक्टर्स भी शामिल हुए थे जिसमें हबीब तंविर, अमरिश पुरी, ओम पुरी, अलोक नाथ, दलीप ताहिल भी छोटे रोल में थे।

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है गांधी। फिल्म में रिचर्ड एटनबर्ग लीड रोल में थे और उन्होंने गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म का एक सीन था जिसने सबकी आंखों में आंसू ला दिए थे। इतना ही नहीं इस सीन को लाखों लोगों के साथ शूट किया था। इतने बड़े लेवल पर कभी फिल्म शूट नहीं हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 जनवरी 1981 को इस सीन की शूटिंग हुई थी वो भी नई दिल्ली में। इस सीन के लिए लाखों वॉल्नटियर्स की जरूरत थी और 3 लाख लोग ने इस सीन में पार्टिपिसेट किया था।

हालांकि इस सीन को फिल्म करना आसान नहीं था। इंडियन आर्मी ने भी अरेन्जमेंट्स मैनेज किए थे। भीड़ को कंट्रोल किया था और सब कुछ शूट करना बड़ा चैलेंज था।

इतना ही नहीं कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि फिल्म के बजट का एक तिहाई हिस्सा भारत सरकार द्वारा दिया गया था।

इस फिल्म को ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी खूब सक्सेस मिली थी। 1983 ऑस्कर में गांधी ने 8 अकादमी अवॉर्ड्स जीते थे।
