dilip kumar learnt bhojpuri from his bihari gardener for this popular film read दिलीप कुमार ने इस फिल्म के लिए अपने बिहारी माली से सीखी थी भोजपुरी भाषा, राज कुमार ने की थी किरदार की तारीफ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दिलीप कुमार ने इस फिल्म के लिए अपने बिहारी माली से सीखी थी भोजपुरी भाषा, राज कुमार ने की थी किरदार की तारीफ

हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े एक्टर दिलीप कुमार ने इसलिए सीखी थी भोजपुरी भाषा। बिहार से था घर कला माली। इस फिल्म में भोजपुरी बोलते दिखे थे दिलीप कुमार। फिल्म ने की थी जबरदस्त कमाई।

Sun, 24 May 2026 03:22 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
दिलीप कुमार ने इस फिल्म के लिए अपने बिहारी माली से सीखी थी भोजपुरी भाषा, राज कुमार ने की थी किरदार की तारीफ

बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर एक्टर दिलीप कुमार ने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए। उनके निभाए कई ऐसे भी किरदार हैं जिन्हें देखने के बाद नए एक्टर्स ने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। लेकिन खुद दिलीप कुमार हर उम्र में अपने काम के प्रति वही लगन रखते थे। किरदार में जान डालने के लिए वो रिहर्सल करते, नई चीजें सीखते थे। इसलिए ही उन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए भोजपुरी भी सीखी थी। इस फिल्म में उनका निभाया किरदार आज भी पसंद किया जाता है।

दिलीप कुमार ने सीखी थी भोजपुरी

दिलीप कुमार अपनी फिल्मों में उस किरदार को निभाकर उसे अमर कर देते थे। ऐसी ही एक फिल्म 1961 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और प्रोड्यूस खुद दिलीप कुमार ने किया था। यहां तक कि डायरेक्टर नितिन बोस के साथ वो डायरेक्शन से भी जुड़े हुए थे। इस फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक एक्टर को भोजपुरी भाषा में भी बात करनी थी। लेकिन दिलीप कुमार को हिंदी, इंग्लिश और उर्दू की समझ थी। ऐसे में उन्होंने अपने इस किरदार के लिए घर के माली से भोजपुरी बोलने सीखी। दरअसल, दिलीप कुमार के घर पर जो माली काम करता था वो बिहार का रहने वाला था। ऐसे में जब दिलीप कुमार को अपने किरदार के लिए भोजपुरी सीखनी पड़ी तो उन्हें घर का माली याद आया। इस फिल्म का नाम था गंगा जमुना। फिल्म में कई सीन में दिलीप कुमार भोजपुरी बोलते नजर आए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिरोज खान ने ऐसे तोड़ा था एक्टर राज कुमार का घमंड

फिल्म में थे दिलीप कुमार के भाई

गंगा जमुना एक क्राइम ड्रामा फिल्म थी। ये वही फिल्म थी जिसमें पहले मधुबाला हीरोइन होने वाली थीं। लेकिन दोनों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। बाद में वैजंतीमाला फिल्म की हीरोइन बनीं। फिल्म में दिलीप कुमार के भाई नासिर खान ने जमुना का किरदार निभाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात डेढ़ बजे इसलिए दिलीप कुमार के घर जा पहुंचे थे राज कुमार, कही थी हैरान करने वा

फिल्म का म्यूजिक

फिल्म की कहानी के साथ इसका म्यूजिक और गाने जबरदस्त हिट हुए। इस फिल्म के गाने 'नैन लड़ जइबे', 'ढूंढो ढूंढो रे सजना', 'दो हंसों का जोड़ा' खूब मशहूर हुए। फिल्म में हीरोइन के लिए लता मंगेशकर और आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी। और मेल एक्टर्स के लिए मोहम्मद रफी ने गाने गाए। गीतकार थे शकील बदायूनी और म्यूजिक बनाया था नौशाद ने। गाने आज भी पसंद किए जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं युसूफ बोल रहा हूं…दिलीप कुमार को पहचान नहीं पाए थे कादर खान

राज कुमार हुए थे इम्प्रेस

बता दें, फिल्म गंगा जमुना देखने के बाद एक्टर राज कुमार आधी रात को एक्टर दिलीप कुमार के घर पहुंचे थे। दिलीप कुमार घर के बाहर आए राज कुमार ने कहा 'जानी युसूफ खान तुम्हारी फिल्म गंगा जमुना देख कर आ रहे हैं। और आज हमें मालूम हुआ कि इस मुल्क में सिर्फ दो ही एक्टर हैं राज कुमार और दिलीप कुमार’। ये बात कहकर राज कुमार वहां से चले गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।