Firoz Khan replied to Raj Kumars acting tips like this on the controversy over a scene फिरोज खान ने ऐसे तोड़ा एक्टर राज कुमार का घमंड, फिल्म सेट पर सीन को लेकर हुआ था विवाद
More
Hindi Newsफोटोफिरोज खान ने ऐसे तोड़ा एक्टर राज कुमार का घमंड, फिल्म सेट पर सीन को लेकर हुआ था विवाद

फिरोज खान ने ऐसे तोड़ा एक्टर राज कुमार का घमंड, फिल्म सेट पर सीन को लेकर हुआ था विवाद

बॉलीवुड एक्टर फिरोज खान और राज कुमार दोनों ही अलग व्यक्तित्व के एक्टर्स थे लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि सभी को अपने से कम समझने वाले राज कुमार को फिरोज खान ने फटकार लगा दी। 

Usha ShrivasSat, 6 Sep 2025 07:08 PM
1/7

फिरोज खान और राज कुमार

बॉलीवुड एक्टर फिरोज खान को उनकी कई फिल्मों में पसंद किया गया है। आमतौर पर वो एक सरल मिजाज के व्यक्तित्व वाले शख्स माने जाते थे। लेकिन अगर कोई उनके इसी मिजाज का गलत फायदा उठाता तो वो अपना दबंग अवतार भी दिखा देते।

2/7

फिरोज खान

फिरोज खान को करीब से जानने वाले लोग एक्टर के दबंग रूप के बारे में भी जानते थे। लेकिन उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स को कई बार नहीं पता होता था कि फिरोज को भी गुस्सा आता है। एक बार उन्होंने राज कुमार को भी उनके बुरे रवैए के लिए फटकार लगा दी थी।

3/7

ऊंचे लोग

दरअसल, ये बात 1965 में आई फिल्म ‘ऊंचे लोग’ की है। उस समय फिरोज खान इंडस्ट्री में नए एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बना रहे थे। जबकि राज कुमार सुपरस्टार माने जाते थे।

4/7

ताल-मेल की कमी

फिल्म मेकर्स ने दोनों एक्टर्स को 1965 में आई फिल्म ‘ऊंचे लोग’ में कास्ट किया। इस फिल्म एक सीन के दौरान दोनों एक्टर्स को साथ में परफॉर्म करना था। लेकिन ताल-मेल सही से नहीं बन पा रहा था।

5/7

फटकार लगा दी

एक ही सीन को कई बार शूट करने की कोशिश की गई। लेकिन वो सीन दोनों एक्टर्स के बीच ताल-मेल की कमी की वजह से ठीक से शूट नहीं हो पा रहा था। ऐसे में राज कुमार जो सीनियर एक्टर थे उन्होंने फिरोज खान को गुस्से में फटकार लगा दी। उन्हें एक्टिंग पर टिप्स देने लगे।

6/7

फिरोज खान

फिरोज खान उस समय अपनी पहचान बना रहे थे और नए एक्टर थे। लेकिन इसके बाद भी वो राज कुमार जैसे सीनियर एक्टर से डरे नहीं बल्कि उन्हें तगड़ा जवाब दिया।

7/7

दिया जवाब

फिरोज खान ने राज कुमार की एक्टिंग टिप्स पर अपने ही लहजे में कहा, ‘अच्छा होगा कि आप अपना काम करें’। ये बात गुस्से में कही गई थी। फिरोज खान के इस लहजे को देखकर राज कुमार भी हैरान हो गए थे।